Hamirpur: पिता ब्रिगेडियर, अब बेटा लेफ्टिनेंट: नादौन के कार्तिकेय ने बढ़ाया परिवार और प्रदेश का मान

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के नादौन उपमंडल के हीरानगर निवासी कार्तिकेय अग्निहोत्री ने अपने परिवार की गौरवशाली सैन्य परंपरा को आगे बढ़ाते हुए भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन प्राप्त कर लिया है। शनिवार को देहरादून स्थित प्रतिष्ठित भारतीय सैन्य अकादमी में आयोजित पासिंग आउट परेड के बाद कार्तिकेय आधिकारिक रूप से सेना के अधिकारी बने। यह पल उस समय और भी भावुक हो गया जब उनके पिता ब्रिगेडियर राजन अग्निहोत्री और माता अर्चना अग्निहोत्री ने खुद बेटे के कंधों पर अधिकारी के बैज लगाए। इस दृश्य ने वहां मौजूद हर व्यक्ति को गर्व से भर दिया।

इस ऐतिहासिक क्षण के गवाह सैकड़ों किलोमीटर दूर नादौन के हीरानगर में बैठे कार्तिकेय के दादा, सेवानिवृत्त प्रोफेसर जेपी अग्निहोत्री और दादी, सेवानिवृत्त प्राचार्य लक्ष्मी अग्निहोत्री भी बने। पोते की सफलता की खबर मिलते ही दोनों की आंखों में खुशी के आंसू छलक आए। भावुक दादा ने कहा कि बेटे के बाद अब पोते का भी देश सेवा के लिए सेना में अधिकारी बनना उनके जीवन का सबसे गर्वपूर्ण पल है।

कार्तिकेय के पिता ब्रिगेडियर राजन अग्निहोत्री, जो स्वयं जून 1995 में भारतीय सेना में अधिकारी बने थे, ने बताया कि बेटे का सपना आज पूरा हुआ है। उन्होंने कहा कि बचपन में जब कार्तिकेय उन्हें वर्दी में देखता था तो हमेशा कहता था कि वह भी एक दिन सेना की वर्दी पहनकर देश की सेवा करेगा। वहीं मां अर्चना अग्निहोत्री ने कहा कि बेटे को अधिकारी बनते देखना सिर्फ पारिवारिक उपलब्धि नहीं, बल्कि राष्ट्र को एक समर्पित जवान सौंपने जैसा है। वर्तमान में ब्रिगेडियर राजन अग्निहोत्री पंजाब में तैनात हैं और एक ब्रिगेड की कमान संभाल रहे हैं।

मार्च 2004 में जन्मे कार्तिकेय अग्निहोत्री ने 12वीं कक्षा की पढ़ाई आर्मी पब्लिक स्कूल महू, मध्य प्रदेश से पूरी की है। इससे पहले उन्होंने धर्मशाला के सिद्धबाड़ी स्थित सैक्रेड हार्ट स्कूल में भी दो वर्षों तक पढ़ाई की और वहां एक मेधावी छात्र के रूप में पहचान बनाई। देहरादून में आयोजित समारोह में कार्तिकेय के चाचा सुनीत अग्निहोत्री और चाची कविता अग्निहोत्री भी मौजूद रहे। उनकी छोटी बहन श्रेया अग्निहोत्री वर्तमान में मुंबई के एक विश्वविद्यालय में अध्ययनरत हैं। कार्तिकेय की इस उपलब्धि से नादौन क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल बना हुआ है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हिमाचल के हरिपुर में 41 वर्षीय विकास चौधरी की संदिग्ध मौत, कमरे में इस हालत में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

हिमाचल प्रदेश के हरिपुर में 41 वर्षीय विकास चौधरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कमरे को सील कर दिया है और फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए हैं। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।

Kangra: ‘एक हफ्ते पहले तक मैं हिमाचल की बेटी थी’, रितु नेगी का नाम करोड़ों के नकद पुरस्कार से हटने पर छलका दर्द

एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली कबड्डी खिलाड़ी रितु नेगी का नाम हिमाचल प्रदेश सरकार की एक करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की सूची से हटाए जाने पर विवाद बढ़ गया है। रितु नेगी और उनके पिता ने सवाल उठाए हैं, जबकि खेल मंत्री ने मामले की समीक्षा करने की बात कही है।

Kangra: हिमाचल के युवाओं के लिए UAE में नौकरी का मौका, इलेक्ट्रीशियन और फिटर को मिलेगा 1300 दिरहम तक वेतन; 14 अक्टूबर तक करें...

हिमाचल के ITI डिप्लोमा धारकों के लिए UAE में इलेक्ट्रीशियन और फिटर की नौकरी का अवसर है। वर्टिव गल्फ LLC में चयनित उम्मीदवारों को 1100 से 1300 दिरहम मासिक वेतन के साथ ओवरटाइम, भोजन, आवास और परिवहन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। आवेदन की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर है।

Kangra: धर्मशाला में 12 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, जोनल अस्पताल से HPCA स्टेडियम तक इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

धर्मशाला में 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। रखरखाव कार्य के चलते जोनल अस्पताल, सिविल लाइंस, रामनगर, मैकलोडगंज, HPCA स्टेडियम समेत कई क्षेत्रों में बिजली प्रभावित होगी। खराब मौसम की स्थिति में शटडाउन अगले दिन लिया जाएगा।