रविवार को टिक्कर समेत कई इलाकों में गुल रहेगी बिजली, जानें कब और क्यों रहेगा शटडाउन

Date:

--Advertisement--

विद्युत उपमंडल टिक्कर के तहत आने वाले इलाकों में 14 दिसम्बर, रविवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 22 केवी कंट्रोल प्वाइंट पुजारली-4 और एचटी लाइन की मरम्मत कार्य के चलते यह शटडाउन किया जा रहा है। विभाग के अनुसार यह शटडाउन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक या कार्य पूरा होने तक लागू रहेगा।

इस दौरान देवली, कलगांव, टिक्कर और शरोंथा फीडरों से जुड़े सभी क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। विभाग ने पहले से ही उपभोक्ताओं को इस अस्थायी असुविधा के लिए सतर्क रहने को कहा है।

विद्युत उपमंडल टिक्कर के सहायक अभियंता नितिक भबटा ने बताया कि यह शटडाउन मौसम की स्थिति पर निर्भर करेगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यह कार्य बिजली व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाए रखने के लिए जरूरी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में फोरलेन का बड़ा अपडेट, चंबी खड्ड पर 120 मीटर पुल खुला; रैत से लदवाड़ा का सफर अब करीब 1 मिनट में

पठानकोट-मंडी फोरलेन परियोजना के तहत शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में चंबी खड्ड पर करीब 120 मीटर लंबे पुल को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। पुल शुरू होने से रैत से लदवाड़ा पहुंचने में अब करीब एक मिनट लगेगा और वाहनों को चंबी बाजार से होकर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Kangra: शाहपुर में भारी बारिश का कहर: फोरलेन की जल निकासी व्यवस्था पर उठे सवाल, दुकानों में घुसा पानी और लाखों के नुकसान की...

शाहपुर में भारी बारिश के दौरान फोरलेन की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठे। बंदला पुल के पास कई दुकानों में पानी घुसने से दवाइयों और अन्य सामान के नुकसान की आशंका है। प्रभावित व्यापारियों ने मुआवजे और ड्रेनेज व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

Kangra: धर्मशाला में 26 अगस्त को इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई; देखें पूरी...

धर्मशाला में विद्युत लाइनों के सामान्य रखरखाव के चलते 26 अगस्त को रक्कड़, दरूणी माता, स्पीति हॉस्टल, दाड़ी बाजार, गबली दाड़ी, लोअर बडोल और अपर बडोल समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम तक बिजली बंद रहने की सूचना दी गई है।

कश्मीर में 5 आतंकवाद विरोधी ऑपरेशनों में दिखाया अदम्य साहस, हिमाचल के रितेश शर्मा को मिलेगा राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार; 1 सितंबर को अमित शाह...

नादौन से सटे ज्वालामुखी क्षेत्र के अपर घलौर निवासी सैनिक रितेश शर्मा को आतंकवादियों के खिलाफ बहादुरी और अदम्य साहस के लिए भारत सरकार राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित करेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 1 सितंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में उन्हें सम्मानित करेंगे।