Kangra: नूरपुर की बेटी ऐशिता बनीं भारतीय वायुसेना की फ्लाइंग ऑफिसर, ऑल इंडिया मेरिट में 12वां स्थान

Date:

--Advertisement--

नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव डुन्नी की बेटी ऐशिता शर्मा ने भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर चयनित होकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ऐशिता के चयन की खबर मिलते ही नूरपुर सहित पूरे जिला कांगड़ा में खुशी और गर्व का माहौल बन गया है। उनका चयन भारतीय वायुसेना के कोर्स संख्या 218/26टी/एसएससी (पुरुष एवं महिला) के तहत हुआ है, जिसमें उन्होंने अखिल भारतीय मेरिट सूची में 12वां स्थान हासिल किया है। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है।

ऐशिता शर्मा, राजीव शर्मा और रुचिका शर्मा की पुत्री हैं और ग्राम डुन्नी, नूरपुर, जिला कांगड़ा की निवासी हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक और 10+2 की शिक्षा केंद्रीय विद्यालय 3 बीआरडी, चंडीगढ़ से पूरी की। इसके बाद उन्होंने सीसीईटी, पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ से बीई (कंप्यूटर साइंस) की डिग्री प्राप्त की।

यह सफलता उन्हें भारतीय वायुसेना द्वारा आयोजित एएफसीएटी परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद मिली है। ऐशिता की इस उपलब्धि के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर लगन के साथ-साथ पारिवारिक प्रेरणा भी रही है। उनके पिता वर्तमान में भारतीय वायुसेना में सेवाएं दे रहे हैं, जिससे उन्हें बचपन से ही देश सेवा की प्रेरणा मिलती रही।

परिवार के लिए यह पल बेहद भावुक और गर्व से भरा है। ऐशिता के दादा कुलदीप चंद शर्मा और दादी कल्याण देवी का सपना उनकी पौत्री के वायुसेना में चयन के साथ साकार हुआ है। ऐशिता जनवरी 2026 से वायुसेना अकादमी, सिकंदराबाद (हैदराबाद) में अपना प्रशिक्षण शुरू करेंगी।

ऐशिता की इस बड़ी उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने उन्हें और उनके परिवार को बधाइयां दी हैं। उनकी सफलता नूरपुर क्षेत्र की बेटियों के लिए एक मजबूत प्रेरणा बनकर सामने आई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में भारी बारिश का कहर: फोरलेन की जल निकासी व्यवस्था पर उठे सवाल, दुकानों में घुसा पानी और लाखों के नुकसान की...

शाहपुर में भारी बारिश के दौरान फोरलेन की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठे। बंदला पुल के पास कई दुकानों में पानी घुसने से दवाइयों और अन्य सामान के नुकसान की आशंका है। प्रभावित व्यापारियों ने मुआवजे और ड्रेनेज व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

Kangra: धर्मशाला में 26 अगस्त को इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई; देखें पूरी...

धर्मशाला में विद्युत लाइनों के सामान्य रखरखाव के चलते 26 अगस्त को रक्कड़, दरूणी माता, स्पीति हॉस्टल, दाड़ी बाजार, गबली दाड़ी, लोअर बडोल और अपर बडोल समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम तक बिजली बंद रहने की सूचना दी गई है।

कश्मीर में 5 आतंकवाद विरोधी ऑपरेशनों में दिखाया अदम्य साहस, हिमाचल के रितेश शर्मा को मिलेगा राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार; 1 सितंबर को अमित शाह...

नादौन से सटे ज्वालामुखी क्षेत्र के अपर घलौर निवासी सैनिक रितेश शर्मा को आतंकवादियों के खिलाफ बहादुरी और अदम्य साहस के लिए भारत सरकार राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित करेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 1 सितंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में उन्हें सम्मानित करेंगे।

हिमाचल विधानसभा में सतपाल सत्ती के सवाल पर धनीराम शांडिल का जवाब, 1,190 आंगनबाड़ी केंद्रों में अब भी बिजली नहीं; 4.24 लाख बच्चे पंजीकृत

हिमाचल प्रदेश में 1,190 आंगनबाड़ी केंद्र अभी भी बिजली सुविधा से वंचित हैं, जबकि राज्य के 18,925 केंद्रों में 4,24,362 बच्चे पंजीकृत हैं। विधानसभा में सरकार ने प्राथमिक स्कूलों की खेलकूद प्रतियोगिताएं बंद करने के कारण भी बताए हैं।