Himachal: शिमला कॉलेज छात्रों के साथ बड़ी ठगी, राजस्थान टूअर के नाम पर ट्रैवल कंपनी उड़ा ले गई 1.19 लाख रुपये

Date:

--Advertisement--

शिमला के यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज के छात्रों के साथ टूअर पैकेज के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। राजस्थान यात्रा को लेकर उत्साहित छात्र उदयपुर और जयपुर के शैक्षणिक भ्रमण की तैयारी कर रहे थे, लेकिन टूअर ऑपरेटर एडवांस पेमेंट लेते ही अचानक गायब हो गया, जिससे छात्रों की सारी उम्मीदें खत्म हो गईं।

बीसीए तृतीय वर्ष के छात्र जागृत, निवासी गांव आंजी (चैली), ने बालूगंज थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि बीसीए के पहले, दूसरे और तीसरे सेमेस्टर के छात्र राजस्थान भ्रमण पर जाना चाहते थे। इसके लिए छात्रों ने लेजर हॉलिडे कंपनी नामक एक ट्रैवल एजेंसी से संपर्क किया था और टूअर पैकेज बुक किया था।

बातचीत तय होने के बाद कंपनी के एक कर्मचारी ने छात्रों से करीब 1.19 लाख रुपये ऑनलाइन एडवांस के रूप में ले लिए, जो कुल राशि का लगभग 50 प्रतिशत था। योजना के मुताबिक, 9 दिसंबर की शाम को सभी छात्रों को शिमला आईएसबीटी से बस में बैठाकर यात्रा पर रवाना होना था। कंपनी के कर्मचारी ने खुद आईएसबीटी पहुंचकर छात्रों को बस में बैठाने का वादा किया था।

लेकिन 9 दिसंबर की सुबह से ही छात्रों द्वारा किए गए कॉल लगातार स्विच ऑफ आने लगे। दिनभर इंतजार करने के बावजूद न तो कोई संपर्क हो पाया और न ही कोई बस आई। आखिरकार छात्रों को अहसास हुआ कि उनके साथ बड़ी धोखाधड़ी हुई है।

शिकायत के आधार पर बालूगंज थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बीएनएस की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एसएसपी शिमला संजीव गांधी ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। ऑनलाइन लेनदेन की डिटेल्स की जांच की जा रही है और जिस मोबाइल नंबर से बातचीत हुई थी, उसकी लोकेशन ट्रेस की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश में है कि यह कंपनी और उसका कर्मचारी असली हैं या फिर फर्जी पहचान बनाकर छात्रों को ठगा गया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में फोरलेन का बड़ा अपडेट, चंबी खड्ड पर 120 मीटर पुल खुला; रैत से लदवाड़ा का सफर अब करीब 1 मिनट में

पठानकोट-मंडी फोरलेन परियोजना के तहत शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में चंबी खड्ड पर करीब 120 मीटर लंबे पुल को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। पुल शुरू होने से रैत से लदवाड़ा पहुंचने में अब करीब एक मिनट लगेगा और वाहनों को चंबी बाजार से होकर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Kangra: शाहपुर में भारी बारिश का कहर: फोरलेन की जल निकासी व्यवस्था पर उठे सवाल, दुकानों में घुसा पानी और लाखों के नुकसान की...

शाहपुर में भारी बारिश के दौरान फोरलेन की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठे। बंदला पुल के पास कई दुकानों में पानी घुसने से दवाइयों और अन्य सामान के नुकसान की आशंका है। प्रभावित व्यापारियों ने मुआवजे और ड्रेनेज व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

Kangra: धर्मशाला में 26 अगस्त को इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई; देखें पूरी...

धर्मशाला में विद्युत लाइनों के सामान्य रखरखाव के चलते 26 अगस्त को रक्कड़, दरूणी माता, स्पीति हॉस्टल, दाड़ी बाजार, गबली दाड़ी, लोअर बडोल और अपर बडोल समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम तक बिजली बंद रहने की सूचना दी गई है।

कश्मीर में 5 आतंकवाद विरोधी ऑपरेशनों में दिखाया अदम्य साहस, हिमाचल के रितेश शर्मा को मिलेगा राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार; 1 सितंबर को अमित शाह...

नादौन से सटे ज्वालामुखी क्षेत्र के अपर घलौर निवासी सैनिक रितेश शर्मा को आतंकवादियों के खिलाफ बहादुरी और अदम्य साहस के लिए भारत सरकार राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित करेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 1 सितंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में उन्हें सम्मानित करेंगे।