Hamirpur: HPTU की बड़ी घोषणा: 10 मई को होगा HPCET 2026, बीटेक से MBA तक एक ही दिन में होंगी सभी परीक्षाएं

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय (HPTU) हमीरपुर ने आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश लेने वाले छात्रों को बड़ा अपडेट दिया है। विश्वविद्यालय ने हिमाचल प्रदेश कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (HPCET) की तारीख आधिकारिक रूप से घोषित कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार यह परीक्षा 10 मई 2026 को आयोजित की जाएगी।

तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलसचिव और परीक्षा नियंत्रक कमलदेव सिंह कंवर ने परीक्षा के प्रारूप की जानकारी देते हुए बताया कि इस बार HPCET एक ही दिन दो अलग-अलग सत्रों में आयोजित किया जाएगा। सुबह का सत्र स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए निर्धारित है, जिसमें बीटेक और बी. फार्मेसी (डायरेक्ट एंट्री) की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक ली जाएगी।

दोपहर का सत्र स्नातकोत्तर कोर्स के लिए रखा गया है। इसमें एमसीए, एमबीए और एमबीए पर्यटन की प्रवेश परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी।

कुलसचिव ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। जनवरी माह के अंत तक परीक्षा फॉर्म भरने की तारीखें, पात्रता शर्तें और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी विश्वविद्यालय द्वारा जारी कर दी जाएगी। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे निरंतर अपडेट के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में फोरलेन का बड़ा अपडेट, चंबी खड्ड पर 120 मीटर पुल खुला; रैत से लदवाड़ा का सफर अब करीब 1 मिनट में

पठानकोट-मंडी फोरलेन परियोजना के तहत शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में चंबी खड्ड पर करीब 120 मीटर लंबे पुल को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। पुल शुरू होने से रैत से लदवाड़ा पहुंचने में अब करीब एक मिनट लगेगा और वाहनों को चंबी बाजार से होकर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Kangra: शाहपुर में भारी बारिश का कहर: फोरलेन की जल निकासी व्यवस्था पर उठे सवाल, दुकानों में घुसा पानी और लाखों के नुकसान की...

शाहपुर में भारी बारिश के दौरान फोरलेन की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठे। बंदला पुल के पास कई दुकानों में पानी घुसने से दवाइयों और अन्य सामान के नुकसान की आशंका है। प्रभावित व्यापारियों ने मुआवजे और ड्रेनेज व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

Kangra: धर्मशाला में 26 अगस्त को इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई; देखें पूरी...

धर्मशाला में विद्युत लाइनों के सामान्य रखरखाव के चलते 26 अगस्त को रक्कड़, दरूणी माता, स्पीति हॉस्टल, दाड़ी बाजार, गबली दाड़ी, लोअर बडोल और अपर बडोल समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम तक बिजली बंद रहने की सूचना दी गई है।

कश्मीर में 5 आतंकवाद विरोधी ऑपरेशनों में दिखाया अदम्य साहस, हिमाचल के रितेश शर्मा को मिलेगा राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार; 1 सितंबर को अमित शाह...

नादौन से सटे ज्वालामुखी क्षेत्र के अपर घलौर निवासी सैनिक रितेश शर्मा को आतंकवादियों के खिलाफ बहादुरी और अदम्य साहस के लिए भारत सरकार राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित करेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 1 सितंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में उन्हें सम्मानित करेंगे।