Kangra: IPL Auction 2026 में बजेगी हिमाचली खिलाड़ियों की धमक, HPCA के 7 सितारे पहुंचेंगे अबूधाबी

Date:

--Advertisement--

आईपीएल 2026 के मेगा सीजन के लिए अबूधाबी में 16 दिसंबर को होने वाली प्लेयर ऑक्शन में इस बार हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सात खिलाड़ी मैदान में उतरने जा रहे हैं। आईपीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी सूची के अनुसार, HPCA के जिन खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजी टीमें दांव लगा सकती हैं, उनमें ऑलराउंडर मयंक डागर, तेज गेंदबाज अर्पित गुलेरिया, बल्लेबाज पुखराज मान, तेज गेंदबाज दिवेश शर्मा, राइट आर्म पेसर रजत वर्मा, ऑलराउंडर आर्यमान सिंह धालीवाल और युवा ऑलराउंडर मृदुल सरोच शामिल हैं।

इन सभी खिलाड़ियों का बेस प्राइस 30 लाख रुपये तय किया गया है। इस सूची में सबसे अनुभवी नाम मयंक डागर का है, जिन्होंने 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद के साथ आईपीएल करियर की शुरुआत की थी। वर्ष 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने उन्हें शहबाज अहमद के साथ 1.80 करोड़ रुपये में ट्रेड किया था। इससे पहले वे पंजाब किंग्स का हिस्सा भी रह चुके हैं।

वहीं कांगड़ा जिले के शाहपुर उपमंडल की पंचायत कुठमां के रहने वाले तेज गेंदबाज अर्पित गुलेरिया को 2023 में आईपीएल सीजन के दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने मयंक यादव के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया था। युवा खिलाड़ियों पुखराज मान, दिवेश शर्मा, रजत वर्मा, आर्यमान धालीवाल और मृदुल सरोच भी अपनी दमदार घरेलू क्रिकेट प्रदर्शन के आधार पर आईपीएल ऑक्शन में बड़ी उम्मीदों के साथ उतरेंगे।

हिमाचल क्रिकेट से जुड़े इन सात खिलाड़ियों की मौजूदगी से इस बार के आईपीएल ऑक्शन में पहाड़ की ख़ास गूंज सुनाई देना तय माना जा रहा है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Chambi Hockey Tournament: जयंती माता क्लब कांगड़ा बना चैंपियन, फाइनल में डढमब 11 को 3-1 से हराया

चंबी खेल मैदान में आयोजित चौथी सिकंदर सैनी मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट में जयंती माता क्लब कांगड़ा ने डढमब 11 को फाइनल में 3-1 से हराकर खिताब जीता। पुरस्कार वितरण समारोह में उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया तथा युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की।

HPNLU Shimla Convocation: पूर्व CJI संजीव खन्ना समेत 3 दिग्गजों को मिली डॉक्टर ऑफ लॉ की मानद उपाधि, CM सुक्खू ने कही बड़ी बात

हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, शिमला के तीसरे दीक्षांत समारोह में पूर्व CJI संजीव खन्ना समेत तीन न्यायिक हस्तियों को डॉक्टर ऑफ लॉ की मानद उपाधि दी गई। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कमजोर वर्ग तक न्याय पहुंचाने और न्यायिक व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया, जबकि न्यायमूर्ति एमएम सुंदरेश ने युवा वकीलों को AI जैसी नई तकनीकें अपनाने की सलाह दी।

Jwalamukhi Navratri 2026: विधायक संजय रत्न ने झंडा चढ़ाकर किया मेलों का शुभारंभ, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन को दिए सख्त निर्देश

श्री ज्वालामुखी मंदिर में आश्विन शरदकालीन नवरात्रों का शुभारंभ विधायक संजय रत्न ने पारंपरिक झंडा चढ़ाकर किया। उन्होंने पूजा-अर्चना और कन्या पूजन के बाद श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन को निर्देश दिए कि मंदिर परिसर के किसी भी मंदिर का रास्ता बंद न किया जाए।

Churdhar Rescue Operation: घने जंगल में रास्ता भटके 2 लोग, रात 3 और सुबह 5 बजे पुलिस ने ऐसे बचाई जान

चूड़धार के घने जंगलों में रास्ता भटके कुल्लू और सिरमौर जिले के दो लोगों को चौपाल पुलिस ने रातभर तलाश अभियान चलाकर सुरक्षित बचा लिया। पुलिस ने रात 3 बजे अजय कुमार और सुबह 5 बजे नक्श ठाकुर को खोजा। दोनों स्वस्थ पाए गए और उन्हें उनके साथियों के सुपुर्द कर दिया गया।