Mandi: एक यूनिट रक्त से बच सकती हैं तीन जिंदगियां, रोटरी क्लब की पहल पर ITI जोगेंद्रनगर में उमड़ा रक्तदान का सैलाब

Date:

--Advertisement--

जोगेंद्रनगर स्थित आईटीआई में रोटरी क्लब के तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर में मानवता और सेवा का शानदार उदाहरण देखने को मिला। इस शिविर में कुल 102 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से करीब 84 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। आईटीआई की प्रशिक्षु छात्राएं स्मृति और अनुराधा ने रक्तदान कर विशेष सराहनीय भूमिका निभाई, जिसके लिए उन्हें गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। अन्य सभी रक्तदाताओं को डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा और रोटरी क्लब की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

रक्तदान शिविर के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए टांडा मेडिकल कॉलेज की विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. अंजली चौहान ने कहा कि रक्तदान इंसानियत की सबसे बड़ी पहचान है। उन्होंने बताया कि एक यूनिट रक्त से तीन गंभीर रूप से घायलों की जान बचाई जा सकती है और एक स्वस्थ व्यक्ति साल में चार बार तक रक्तदान कर सकता है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की।

सिविल अस्पताल जोगेंद्रनगर की चिकित्सक डॉ. सेजल नायक ने कहा कि सड़क हादसों में अत्यधिक रक्तस्राव के कारण कई बार जान का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में रक्तदान ही घायलों के लिए जीवनदायिनी साबित होता है। उन्होंने रोटरी क्लब के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर समाज के लिए बेहद जरूरी हैं।

रक्तदान शिविर की अध्यक्षता आईटीआई की प्राचार्य नवीन कुमारी ने की। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब के सहयोग से आयोजित इस शिविर में आईटीआई के प्रशिक्षकों और प्रशिक्षुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और जरूरतमंदों को जीवनदान देने का संकल्प लिया। उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों का आभार जताया।

रोटरी क्लब के वरिष्ठ सदस्यों अजय ठाकुर, रामलाल वालिया, मेजर ज्ञान चंद बरवाल, विनोद राठौर, राकेश ठाकुर, डॉ. भाग चंद और सचिव रणजीत चौहान ने टांडा मेडिकल कॉलेज की ब्लड बैंक टीम का स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। ब्लड बैंक टीम में डॉ. अंजली, स्वास्थ्य कर्मी रितू, शालिनी, जोनी धीमान, आशीष, निखिल, मनोहर लाल और अनुराग शामिल रहे।

इस मौके पर व्यापार मंडल के सचिव सतवीर, जिला परिषद सदस्य विजय भाटिया, सचिन सूद, दामोदर, विशाल, नितिन, निखिल, आदित्य, अभिनव, नमिश, कपिल, संदीप, रोहित, प्रशांत, आर्यन, बलवीर, साहिल, दिव्यांशु, अनिकेत, सन्नी, राजीव बहल, अरमान, इंद्र सिंह, अंकुश, बलदेव ठाकुर, संजीव, विरेंद्र पाल, अनिल कुमार, गोपाल सिंह, मोहित, पितांबर, अतुल शर्मा, रणवीर, शिवम, अरुण, अमन, हंस राज, नरेंद्र, रमेश, मनोज सहित बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया। शिविर को सफल बनाने में आईटीआई के प्रशिक्षक रमेश चंद नेगी, लव जम्वाल, विरेंद्र पाल और महेश कुमार ने अहम भूमिका निभाई।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर दशहरा उत्सव-2026 का भव्य आगाज, मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया की मौजूदगी में निकली शोभा यात्रा

जिला स्तरीय दशहरा उत्सव शाहपुर-2026 का शुभारंभ रामेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना और भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया शामिल हुए। शोभा यात्रा एसडीएम कार्यालय से 39 मील स्थित दशहरा मैदान तक निकाली गई।

Kangra: शाहपुर में CIA टीम की बड़ी कार्रवाई, दरगेला पंचायत के थंबा गांव के 19 वर्षीय युवक से 4.48 ग्राम चिट्टा बरामद; NDPS एक्ट...

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने शाहपुर के घटनालु में कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय युवक कर्तव्य पठानिया को 4.48 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: शाहपुर के कनोल स्कूल में 8 किशोरियों को लगी HPV वैक्सीन, धर्मशाला में 100 शिक्षकों को दिया गया WIFS प्रशिक्षण

कांगड़ा जिले के कनोल स्कूल में HPV टीकाकरण सत्र के दौरान 8 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं, धर्मशाला में लगभग 100 शिक्षकों को WIFS कार्यक्रम के तहत आयरन और फोलिक एसिड की गोलियों के लाभ व सही सेवन की जानकारी दी गई।

Kangra: शाहपुर स्कूल में गूंजे ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ के नारे, भूकंप मॉक ड्रिल से छात्रों ने सीखे बचाव के तरीके

राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाहपुर में भूकंप मॉक ड्रिल, सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने आपदा प्रबंधन और यातायात सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं को सीखा।