Kangra: कांगड़ा वैली कार्निवल में मंच पाने का मौका, 15 से 18 दिसंबर तक होंगे कलाकारों के ऑडिशन

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा वैली कार्निवल-2025 के दौरान आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के इच्छुक कलाकारों के लिए बड़ा अवसर सामने आया है। अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार ने जानकारी दी है कि कार्निवल में प्रस्तुति देने वाले कलाकारों के ऑडिशन 15 दिसंबर से 18 दिसंबर तक डीआरडीए कार्यालय, धर्मशाला के सभागार में आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि ऑडिशन के लिए कलाकार, गायक और अन्य प्रतिभागी तय तिथियों के दौरान सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे के बीच डीआरडीए कार्यालय पहुंचकर अपना ऑडिशन दे सकते हैं। इन ऑडिशनों का उद्देश्य स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान करना है ताकि उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सके।

अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से कांगड़ा वैली कार्निवल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए एक स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी में डीआरडीए के परियोजना अधिकारी को अध्यक्ष और जिला भाषा अधिकारी को सदस्य सचिव नियुक्त किया गया है, जो कलाकारों का चयन करेंगे।

उन्होंने यह भी बताया कि इच्छुक प्रतिभागी अपने आवेदन ई-मेल के माध्यम से भी भेज सकते हैं। इसके लिए निर्धारित ई-मेल आईडी drdakan.hp@nic.in पर मेल भेजा जा सकता है।

गौरतलब है कि इस वर्ष कांगड़ा वैली कार्निवल-2025 का आयोजन 21 दिसंबर से 25 दिसंबर तक धर्मशाला के पुलिस मैदान में किया जा रहा है। प्रशासन की ओर से कार्निवल को भव्य और सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज़ी से चल रही हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kareri Lake News: 20 KM का कठिन ट्रेक कर रिड़कमार कॉलेज के छात्रों ने चमकाई करेरी झील, प्लास्टिक कचरा हटाकर दिया स्वच्छता का संदेश

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार के 34 विद्यार्थियों और 3 प्राध्यापकों ने करीब 20 किलोमीटर का कठिन ट्रेक कर करेरी झील में स्वच्छता अभियान चलाया। NSS इकाई और ऐतिहासिक सोसायटी के संयुक्त आयोजन में प्लास्टिक कचरा एकत्र कर उसका उचित निस्तारण किया गया। विद्यार्थियों ने मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन भी किया

Nurpur Four Lane: बारिश के बाद दलदल बनी पठानकोट-मंडी फोरलेन, वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी; हर पल हादसे का डर

नूरपुर में निर्माणाधीन पठानकोट-मंडी फोरलेन बारिश के बाद कई जगह दलदल में तबदील हो गया। कीचड़, जलभराव और गड्ढों के कारण वाहन चालकों, खासकर दोपहिया सवारों को परेशानी और हादसे का खतरा बढ़ गया है।

HPBOSE Registration 2026-27: 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए जरूरी खबर, 15 अक्टूबर तक बिना लेट फीस करें रजिस्ट्रेशन

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्ध सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं के नियमित विद्यार्थियों का शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण जारी है। बिना लेट फीस पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर है।

Bilaspur: नाबालिग बेटी के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप, भराड़ी पुलिस ने दर्ज किया केस

बिलासपुर के भराड़ी थाना क्षेत्र में दलोटा निवासी व्यक्ति की शिकायत पर गांव के ही कुछ लोगों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता ने अपने और अपनी नाबालिग बेटी के साथ मारपीट का आरोप लगाया है।