शिमला: होटल में बीफ को लेकर झगड़ा, पुलिस कर रही जांच

Date:

--Advertisement--

शिमला: राजधानी शिमला के पुराने बस अड्डे के पास स्थित एक निजी होटल में बीफ खाने को लेकर झगड़ा हुआ। मस्जिद विवाद के बीच में सामने आए इस मामले में पुलिस को सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचकर छानबीन करने लगी। पुलिस के अनुसार अभी तक कुछ संदिग्ध नहीं मिला है, लेकिन सबूत जुटाए गए हैं जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा।

इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें हाथापाई होते हुए दिखाया गया है। घटना के बाद विशेष समुदाय के दो लोगों को गौशाला ले जाकर गौ माता से माफी मंगवाई गई।

मिली जानकारी के अनुसार, कश्मीर से आए दो व्यक्तियों पर होटल में बीफ खाने के आरोप लगे हैं। हालांकि, सीसीटीवी फुटेज में यह साफ नहीं हो पाया कि बीफ ही था या कुछ और। इस बात पर कुछ हिंदू युवाओं ने विरोध जताया और हाथापाई हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तथ्यों की जांच की और बर्तन व फ्रिज की ट्रे को जब्त किया, जिसमें कथित तौर पर बीफ रखा गया था।

सदर थाना शिमला के एसएचओ धर्म सेन नेगी ने बताया कि जुटाए गए साक्ष्यों को सोमवार को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने लोगों से अफवाहें न फैलाने की अपील की और कहा कि यदि बीफ का मामला है, तो जांच में स्पष्ट हो जाएगा। पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है और माहौल खराब न करने की अपील कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हिमाचल के युवाओं के लिए UAE में नौकरी का मौका, इलेक्ट्रीशियन और फिटर को मिलेगा 1300 दिरहम तक वेतन; 14 अक्टूबर तक करें...

हिमाचल के ITI डिप्लोमा धारकों के लिए UAE में इलेक्ट्रीशियन और फिटर की नौकरी का अवसर है। वर्टिव गल्फ LLC में चयनित उम्मीदवारों को 1100 से 1300 दिरहम मासिक वेतन के साथ ओवरटाइम, भोजन, आवास और परिवहन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। आवेदन की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर है।

Kangra: धर्मशाला में 12 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, जोनल अस्पताल से HPCA स्टेडियम तक इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

धर्मशाला में 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। रखरखाव कार्य के चलते जोनल अस्पताल, सिविल लाइंस, रामनगर, मैकलोडगंज, HPCA स्टेडियम समेत कई क्षेत्रों में बिजली प्रभावित होगी। खराब मौसम की स्थिति में शटडाउन अगले दिन लिया जाएगा।

Kangra: शाहपुर में HPV टीकाकरण को लेकर जागरूकता सत्र, सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दी जानकारी; 8 लाभार्थियों को लगाया गया टीका

शाहपुर में बीएमओ डॉ. कविता ठाकुर की अध्यक्षता में HPV टीकाकरण जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। डॉ. नेहा राणा ने सर्वाइकल कैंसर और HPV से जुड़ी बीमारियों से बचाव में टीकाकरण का महत्व बताया। हरचकियां और बरंज में कुल 8 लाभार्थियों को टीका लगाया गया।

Kangra: रैत स्कूल में सड़क सुरक्षा को लेकर खास अभियान, नारा लेखन से भाषण तक हुईं प्रतियोगिताएं; विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति किया...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत में सड़क सुरक्षा क्लब की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नारा लेखन, निबंध, वाद-विवाद और भाषण प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को यातायात नियमों और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।