Una: वंदे भारत एक्सप्रैस ट्रेन पर फिर हुआ पथराव, हिमाचल प्रदेश में

Date:

--Advertisement--

भारतीय रेलवे की आधुनिक व प्रतिष्ठित वंदे भारत एक्सप्रैस ट्रेन शरारती तत्वों का शिकार बन गई है। विभिन्न राज्यों में पथराव की घटनाओं का सामना करने के बाद, यह अत्याधुनिक रेल सेवा अब हिमाचल प्रदेश जैसे शांत राज्य में भी दो दिन के अंदर निशाना बनी है। जानकारी के अनुसार, रविवार को सुबह 10:30 से 11:00 बजे के बीच अज्ञात लोगों ने दिल्ली से अम्ब अंदौरा रेलवे स्टेशन आ रही वंदे भारत एक्सप्रैस पर पथराव किया। ऊना और अम्ब के बीच यह घटना हुई, जिससे सी-9 और सी-10 कोच को आंशिक नुकसान पहुंचा है। सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

Advertise Here – Contact for Advertisement

गौरतलब है कि एक दिन पहले भी वंदे भारत एक्सप्रैस ट्रेन पर ऊना क्षेत्र के बसाल के पास कुछ शरारती तत्वों ने पथराव किया था, जिसमें चार कोच के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए थे। गनीमत रही कि इस दो दिन के दौरान हुई पथराव की घटनाओं में कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ। रेलवे सुरक्षा बल ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

चंडीगढ़ मंडी में पार्किंग विवाद बना खूनी खेल, हिमाचल के ऊना निवासी आढ़ती की चाकू मारकर हत्या

चंडीगढ़ के सेक्टर-26 सब्जी मंडी में पार्किंग विवाद ने खूनी रूप ले लिया। हिमाचल प्रदेश के ऊना निवासी 43 वर्षीय आढ़ती देशराज की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

नाहन से युवती लापता, घर छोड़ने से पहले वीडियो में लगाए गंभीर आरोप; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस

नाहन से एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। लापता होने से पहले जारी वीडियो में युवती ने माता-पिता पर प्रताड़ना और शादी के दबाव समेत कई आरोप लगाए। पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

हमीरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: नाबालिगा को लिफ्ट देने के बहाने दुष्कर्म करने वाले दोषी को 20 साल की कठोर सजा

हमीरपुर कोर्ट ने नाबालिगा को लिफ्ट देने के बहाने दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को 20 वर्ष के कठोर कारावास और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। मामले में अभियोजन पक्ष ने 26 गवाहों से पूछताछ की।

Kangra: बसनूर पंचायत घर में शान से फहराया तिरंगा, प्रधान केवल कृष्ण समेत ग्रामीणों और छात्रों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

बसनूर पंचायत घर में स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह के साथ मनाया गया। प्रधान केवल कृष्ण, उपप्रधान परविंदर सिंह, वार्ड पंच, पंचायत सचिव, ग्रामीणों, स्कूली छात्रों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने समारोह में भाग लिया।