Kangra: अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर टी-मेट ने लगाई फंदे की कोशिश, हालत नाजुक; शाहपुर में भड़का कर्मचारी संगठनों का गुस्सा

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के शाहपुर स्थित विद्युत मंडल कार्यालय में बुधवार को एक गंभीर मामला सामने आया, जहां तैनात टी-मेट सचिन ने कथित तौर पर अधिशासी अभियंता द्वारा लंबे समय से बनाए जा रहे दबाव और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर शिकायत कक्ष में फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना का पता चलते ही कार्यालय के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे। चूंकि कमरा अंदर से बंद था, कर्मचारियों ने दरवाजा तोड़कर सचिन को नीचे उतारा और उसे प्राथमिक उपचार दिया।

सचिन की हालत बिगड़ते देख उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर किया गया। डॉक्टरों के अनुसार उसकी स्थिति बेहद नाजुक है और गर्दन की हड्डी में गंभीर चोट आई है। फिलहाल उसका इलाज जारी है।

घटना के बाद विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ भी सक्रिय हो गया है। प्रदेशाध्यक्ष रणवीर ठाकुर ने अधीक्षण अभियंता कांगड़ा, मुख्य अभियंता कांगड़ा जोन और बोर्ड प्रबंधन से फोन पर बात करते हुए मांग की कि संबंधित अधिशासी अभियंता और कनिष्ठ अभियंता पर तुरंत एफआईआर दर्ज की जाए और विभागीय कार्रवाई शुरू की जाए।

संघ ने बताया कि सचिन ने आत्महत्या के प्रयास से पहले यूनियन को लिखित शिकायत भेजी थी, जिसमें उसने आरोप लगाया था कि अधिकारी उसे लगातार मानसिक रूप से परेशान कर रहे हैं। संघ ने यह भी कहा कि अन्य कर्मचारियों ने भी इसी अधिकारी के खिलाफ शिकायतें दी हैं। रणवीर ठाकुर ने स्पष्ट किया कि किसी भी अधिकारी की तानाशाही को किसी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इसी बीच, संघ ने घोषणा की है कि 5 दिसंबर को शाहपुर विद्युत मंडल कार्यालय के प्रांगण में बड़ा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें प्रदेश, जिला और मंडल स्तर के सभी पदाधिकारी शामिल होंगे। संघ का कहना है कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होने तक आंदोलन चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला की 13 साल की आकासा शर्मा का कमाल, लगातार तीसरी बार बनीं हिमाचल की सबसे तेज U-15 स्केटर; जीते 2 गोल्ड और...

धर्मशाला की 13 वर्षीय आकासा शर्मा ने तीसरी हिमाचल प्रदेश राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में 500 और 1,000 मीटर रेस में गोल्ड मेडल जीते। उन्होंने अंडर-15 वर्ग में चैंपियंस ट्रॉफी हासिल कर लगातार तीसरी बार हिमाचल की सबसे तेज स्केटर बनने का गौरव पाया।

Kangra: शाहपुर दशहरा उत्सव को मिला बड़ा तोहफा, मुख्यमंत्री सुक्खू ने राज्य स्तरीय दर्जा देने की घोषणा; एंटी-चिट्टा वाकाथॉन में नशे के खिलाफ एकजुट...

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शाहपुर में आयोजित एंटी-चिट्टा वाकाथॉन को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने शाहपुर दशहरा उत्सव को राज्य स्तरीय दर्जा देने की घोषणा की और नशे के खिलाफ जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया।

Kangra: शाहपुर दशहरा उत्सव-2026 का भव्य आगाज, मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया की मौजूदगी में निकली शोभा यात्रा

जिला स्तरीय दशहरा उत्सव शाहपुर-2026 का शुभारंभ रामेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना और भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया शामिल हुए। शोभा यात्रा एसडीएम कार्यालय से 39 मील स्थित दशहरा मैदान तक निकाली गई।

Kangra: शाहपुर में CIA टीम की बड़ी कार्रवाई, दरगेला पंचायत के थंबा गांव के 19 वर्षीय युवक से 4.48 ग्राम चिट्टा बरामद; NDPS एक्ट...

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने शाहपुर के घटनालु में कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय युवक कर्तव्य पठानिया को 4.48 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।