Kangra: हिमाचल की बेटी ने रचा इतिहास: देशभर में पहले स्थान पर आई ईशा, अब चीन में करेगी भारत का प्रतिनिधित्व

Date:

--Advertisement--

नगरोटा सूरियां के पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्रा ईशा ने ऐसा कमाल किया है, जिस पर पूरे प्रदेश को गर्व है। जमा दो की यह छात्रा सेवा पर्व राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर के 18 राज्यों के प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए प्रथम स्थान पर रही है। उनकी इस शानदार उपलब्धि के बाद ईशा को चीन के हाइकु शहर में होने वाले प्रथम वेटलैंड स्कूल नेटवर्क एशिया सम्मेलन के लिए चयनित किया गया है, जहां वह 10 से 12 दिसंबर तक भारत का प्रतिनिधित्व करेगी।

ईशा के साथ विद्यालय की ईको क्लब प्रभारी मीना रानी भी चीन की यात्रा पर जाएंगी। पूरे देश में केवल एक छात्रा के इस सम्मेलन के लिए चयन होने से हिमाचल के लिए यह उपलब्धि और भी खास बन गई है।

स्कूल प्रिंसिपल हरभजन सिंह सोहल ने बताया कि ईशा ग्राम पंचायत सुगनाडा की बेहद प्रतिभाशाली छात्रा है और उसके चयन की सूचना मिलते ही स्कूल और पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई। स्कूल प्रबंधन समिति, शिक्षकों और पंचायत प्रतिनिधियों ने ईशा को ढेरों शुभकामनाएं दीं।

पंचायत प्रधान कारण पठानिया ने कहा कि ईशा ने अपने परिवार, स्कूल और पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। वहीं, ईशा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को देते हुए कहा कि वह आगे डॉक्टर बनकर देश की सेवा करना चाहती है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन, 84 शिक्षकों ने अलग-अलग गतिविधियों पर दी प्रस्तुतियां

शिक्षा खंड रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन हुआ। निपुण भारत और TLM आधारित शिक्षण पर प्रशिक्षण के साथ 84 शिक्षकों ने आठ समूहों में अलग-अलग गतिविधियों पर प्रस्तुतियां दीं।

Kangra: चंबी स्टेडियम का काम तेज, 2 से ढाई महीने में खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: केवल सिंह पठानिया

शाहपुर के चंबी मैदान में आधुनिक स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि रिटेनिंग वॉल पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं और पवेलियन, रेस्ट रूम, बाथरूम व चेंजिंग रूम का काम करीब दो से ढाई माह में पूरा करने का लक्ष्य है।

सिहवां स्कूल के खिलाड़ियों का कुश्ती में जलवा, तीन पदक जीतकर बढ़ाया शाहपुर का मान

ज्वालामुखी में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श विद्यालय सिहवां के खिलाड़ियों ने कुश्ती में तीन पदक जीते। मोहम्मद इकबाल ने स्वर्ण जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।

रिड़कमार कॉलेज में NSS का दो दिवसीय कार्यक्रम, छात्रों ने नृत्य-गीत और नाटिका से दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में आयोजित दो दिवसीय एनएसएस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, कविता, भाषण और लघु नाटिका के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में सामाजिक जिम्मेदारी, स्वच्छता और समाजसेवा का संदेश दिया गया।