Kangra: धर्मशाला में हाई-टेक फॉरेंसिक सेंटर का शुभारंभ: अब क्षतिग्रस्त मोबाइल से भी निकलेगा हर सबूत, CM सुक्खू ने किया उद्घाट

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला में फॉरेंसिक जांच को आधुनिक तकनीक से लैस करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज क्षेत्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (आरएफएसएल) उत्तरी क्षेत्र में डिजिटल फॉरेंसिक डिवीजन और उन्नत उपकरण प्रयोगशाला का उद्घाटन किया।

करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह डिजिटल फॉरेंसिक डिवीजन अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित है। यहां ऐसे नवीन उपकरण लगाए गए हैं जो क्षतिग्रस्त मोबाइल फोन से भी महत्वपूर्ण डेटा निकाल कर उसका विश्लेषण कर सकते हैं। इसके अलावा 1.05 करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई उन्नत उपकरण प्रयोगशाला में अत्याधुनिक वैज्ञानिक मशीनें स्थापित की गई हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 1.50 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

इन नई सुविधाओं से हिमाचल प्रदेश के उत्तरी क्षेत्र में फॉरेंसिक जांच की विश्वसनीयता, पारदर्शिता और गति में बड़ा सुधार होने की उम्मीद है। खासतौर पर उन मामलों में जहां सजा सात वर्ष या उससे अधिक हो, यह तकनीक अपराध स्थल से प्रमाण जुटाने में जांच एजेंसियों के लिए बड़ी मदद साबित होगी।

फॉरेंसिक डिवीजन के बाद मुख्यमंत्री ने कांगड़ा स्थित जिला पंचायत संसाधन केंद्र (डीपीआरसी) के 3.92 करोड़ रुपये की लागत से बने नए भवन का उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने जिला परिषद कांगड़ा के डीपीओ आवास के निर्माण का शिलान्यास भी किया, जिस पर करीब 2.26 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, विधायक सुरेश कुमार, मुख्य सचिव संजय गुप्ता और सचिव (ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज) सी. पॉलरासु मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन, 84 शिक्षकों ने अलग-अलग गतिविधियों पर दी प्रस्तुतियां

शिक्षा खंड रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन हुआ। निपुण भारत और TLM आधारित शिक्षण पर प्रशिक्षण के साथ 84 शिक्षकों ने आठ समूहों में अलग-अलग गतिविधियों पर प्रस्तुतियां दीं।

Kangra: चंबी स्टेडियम का काम तेज, 2 से ढाई महीने में खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: केवल सिंह पठानिया

शाहपुर के चंबी मैदान में आधुनिक स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि रिटेनिंग वॉल पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं और पवेलियन, रेस्ट रूम, बाथरूम व चेंजिंग रूम का काम करीब दो से ढाई माह में पूरा करने का लक्ष्य है।

सिहवां स्कूल के खिलाड़ियों का कुश्ती में जलवा, तीन पदक जीतकर बढ़ाया शाहपुर का मान

ज्वालामुखी में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श विद्यालय सिहवां के खिलाड़ियों ने कुश्ती में तीन पदक जीते। मोहम्मद इकबाल ने स्वर्ण जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।

रिड़कमार कॉलेज में NSS का दो दिवसीय कार्यक्रम, छात्रों ने नृत्य-गीत और नाटिका से दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में आयोजित दो दिवसीय एनएसएस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, कविता, भाषण और लघु नाटिका के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में सामाजिक जिम्मेदारी, स्वच्छता और समाजसेवा का संदेश दिया गया।