Bilaspur: बिलासपुर में जल तरंग जोश महोत्सव: दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए बनाए गए मंच की सराहना, प्रशासनिक अधिकारियों को मिला सम्मान

Date:

--Advertisement--

बिलासपुर, 2 दिसंबर। जिला की गैर सरकारी संस्थाओं ने आज बचत भवन बिलासपुर में उपायुक्त राहुल कुमार, पुलिस अधीक्षक संदीप धवल, एसडीएम सदर डॉ. राजदीप सिंह, जिला कल्याण अधिकारी आरसी बंसल और सचिव जिला रेडक्रॉस सोसायटी अमित कुमार को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अधिवक्ता प्रकाश चन्द बंसल ने सभी अधिकारियों को सम्मानित करते हुए जल तरंग जोश महोत्सव के दौरान दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए मंच प्रदान करने के प्रयासों की सराहना की।

उपायुक्त राहुल कुमार ने इस मौके पर कहा कि महोत्सव के दौरान जिला रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से रेडक्रॉस मेले का आयोजन भी किया गया। इस मेले में युवाओं के साथ-साथ दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को भी विशेष रूप से मंच उपलब्ध कराया गया। उन्होंने बताया कि महोत्सव के दौरान स्वास्थ्य कैंप और थीम आधारित फैशन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें दिव्यांगजनों और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसके अतिरिक्त मनोरंजक गतिविधियों की भी व्यवस्था की गई।

उपायुक्त ने सभी गैर सरकारी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि भविष्य में भी इस तरह के आयोजनों को बढ़ावा दिया जाएगा, ताकि दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को समाज में समान अवसर और मंच मिल सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन, 84 शिक्षकों ने अलग-अलग गतिविधियों पर दी प्रस्तुतियां

शिक्षा खंड रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन हुआ। निपुण भारत और TLM आधारित शिक्षण पर प्रशिक्षण के साथ 84 शिक्षकों ने आठ समूहों में अलग-अलग गतिविधियों पर प्रस्तुतियां दीं।

Kangra: चंबी स्टेडियम का काम तेज, 2 से ढाई महीने में खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: केवल सिंह पठानिया

शाहपुर के चंबी मैदान में आधुनिक स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि रिटेनिंग वॉल पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं और पवेलियन, रेस्ट रूम, बाथरूम व चेंजिंग रूम का काम करीब दो से ढाई माह में पूरा करने का लक्ष्य है।

सिहवां स्कूल के खिलाड़ियों का कुश्ती में जलवा, तीन पदक जीतकर बढ़ाया शाहपुर का मान

ज्वालामुखी में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श विद्यालय सिहवां के खिलाड़ियों ने कुश्ती में तीन पदक जीते। मोहम्मद इकबाल ने स्वर्ण जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।

रिड़कमार कॉलेज में NSS का दो दिवसीय कार्यक्रम, छात्रों ने नृत्य-गीत और नाटिका से दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में आयोजित दो दिवसीय एनएसएस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, कविता, भाषण और लघु नाटिका के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में सामाजिक जिम्मेदारी, स्वच्छता और समाजसेवा का संदेश दिया गया।