Kangra: धर्मशाला में दिव्यांग दिवस: एक ही दिन में मिले व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र और कई सुविधाएं!

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला में जिला रेडक्रॉस सोसायटी कांगड़ा ने विश्व दिव्यांगता दिवस पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। रेडक्रॉस प्रयास भवन में संचालित जिला पुनर्वास केंद्र में हुए इस आयोजन में कई दिव्यांगजन पहुंचे, जहां उन्हें उनके जरूरत के अनुसार सहायक उपकरण प्रदान किए गए। कार्यक्रम में संतोष कटोच और उर्मिल राणा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।

रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव ओपी शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहयोग से यह पुनर्वास केंद्र दिव्यांग व्यक्तियों को एक ही स्थान पर सभी आवश्यक सेवाएं उपलब्ध करवा रहा है। जिले में नियमित रूप से मेडिकल बोर्ड कैंप भी आयोजित किए जाते हैं—हर शुक्रवार को क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में, हर शनिवार (दूसरे शनिवार को छोड़कर) को पालमपुर सिविल अस्पताल में और महीने के तीसरे मंगलवार को नूरपुर सिविल अस्पताल में। इन कैंपों में पात्र लोगों को मौके पर ही व्हीलचेयर, बैसाखियां, तिपहिया साइकिल, श्रवण यंत्र, वॉकर, स्मार्ट केन, कृत्रिम अंग आदि उपकरण उपलब्ध करवाए जाते हैं। सभी उपकरण पूरी तरह निशुल्क हैं।

उन्होंने बताया कि पुनर्वास केंद्र में एक आधुनिक फिजियोथेरेपी क्लिनिक भी चल रहा है, जहां हड्डियों और मांसपेशियों से जुड़ी कई समस्याओं का इलाज मैनुअल थेरेपी, इलेक्ट्रोथेरेपी, अल्ट्रासाउंड, हीट और आइस थेरेपी जैसी तकनीकों से किया जाता है। दिव्यांगजनों के लिए यह सारी सेवाएं पूरी तरह मुफ्त हैं, जबकि अन्य मरीजों को न्यूनतम दरों पर सुविधाएं मिलती हैं।

इसके साथ ही प्रयास भवन में नशा निवारण केंद्र भी संचालित किया जा रहा है, जहां नशे से पीड़ित व्यक्तियों का उपचार और पुनर्वास किया जाता है। यहां 15 मरीजों को भर्ती करने की सुविधा है और सलाहकार व मनोवैज्ञानिक से निशुल्क काउंसलिंग भी उपलब्ध है। दवाइयां और उपचार भी पूरी तरह मुफ्त हैं। अधिक जानकारी के लिए लोग 01892-224408 और 01892-224888 पर संपर्क कर सकते हैं।

कार्यक्रम के दौरान झडू राम (निवासी कुठारना) और केश राज (निवासी समीरपुर) को श्रवण यंत्र तथा प्रशोतम सिंह (निवासी देहरियां) को व्हीलचेयर प्रदान की गई।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन, 84 शिक्षकों ने अलग-अलग गतिविधियों पर दी प्रस्तुतियां

शिक्षा खंड रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन हुआ। निपुण भारत और TLM आधारित शिक्षण पर प्रशिक्षण के साथ 84 शिक्षकों ने आठ समूहों में अलग-अलग गतिविधियों पर प्रस्तुतियां दीं।

Kangra: चंबी स्टेडियम का काम तेज, 2 से ढाई महीने में खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: केवल सिंह पठानिया

शाहपुर के चंबी मैदान में आधुनिक स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि रिटेनिंग वॉल पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं और पवेलियन, रेस्ट रूम, बाथरूम व चेंजिंग रूम का काम करीब दो से ढाई माह में पूरा करने का लक्ष्य है।

सिहवां स्कूल के खिलाड़ियों का कुश्ती में जलवा, तीन पदक जीतकर बढ़ाया शाहपुर का मान

ज्वालामुखी में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श विद्यालय सिहवां के खिलाड़ियों ने कुश्ती में तीन पदक जीते। मोहम्मद इकबाल ने स्वर्ण जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।

रिड़कमार कॉलेज में NSS का दो दिवसीय कार्यक्रम, छात्रों ने नृत्य-गीत और नाटिका से दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में आयोजित दो दिवसीय एनएसएस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, कविता, भाषण और लघु नाटिका के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में सामाजिक जिम्मेदारी, स्वच्छता और समाजसेवा का संदेश दिया गया।