Kangra: त्रियुंड ट्रैकिंग बना जानलेवा: कर्नाटक से घूमने आए युवक की मौत, कैसे हुआ हादसा?

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश घूमने आए कर्नाटक के एक युवक के लिए पहाड़ों का रोमांच दर्दनाक साबित हुआ। पुलिस थाना मैक्लोडगंज के तहत पर्यटन नगरी धर्मशाला के प्रसिद्ध त्रियुंड ट्रैक में एक युवक की ट्रैकिंग के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार युवक ट्रैक करते समय अचानक पहाड़ी से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरा।

मृतक की पहचान आयुष कुमार जैन, पुत्र दिलीप कुमार जैन, निवासी फोर्ट मेयर (तेलगू चर्च क्षेत्र), कर्नाटक के रूप में हुई है। वह 2 दिसंबर को अपने 3–4 दोस्तों के साथ त्रियुंड ट्रैक पर गया था। जानकारी के अनुसार त्रियुंड पहुंचने के बाद आयुष आगे की पहाड़ियों की ओर अकेले ट्रैकिंग के लिए निकल गया। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ा और वह सीधे खाई में गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर पहुंचकर शव को खाई से बाहर निकाला और कब्जे में लिया। मैक्लोडगंज थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि आयुष का शव पोस्टमार्टम के लिए धर्मशाला जोनल अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और परिजनों को सूचित किया जा रहा है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर के छतरी कॉलेज मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांच, कमल पाधा ने खिलाड़ियों को दिया बड़ा संदेश

शाहपुर के छतरी कॉलेज मैदान में आयोजित एक दिवसीय ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट में 20 टीमों ने हिस्सा लिया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि कमल पाधा ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए खेलों को नशामुक्त समाज का मजबूत माध्यम बताया।

Himachal: कांगड़ा का पता बताकर हमीरपुर के परिवार से 18 लाख की ठगी! रिंग सेरेमनी के बाद दुल्हन पक्ष फरार, फर्जी निकली शादी की...

हमीरपुर में शादी का झांसा देकर एक परिवार से कथित तौर पर 18 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। रिंग सेरेमनी के बाद दुल्हन पक्ष फरार हो गया और जांच में शादी की बुकिंग भी फर्जी निकली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Sirmaur: सिरमौर से 18 वर्षीय युवती रहस्यमयी ढंग से लापता! कोचिंग जाने के बाद नहीं लौटी घर, पुलिस जांच में जुटी

सिरमौर जिले के पांवटा साहिब के किशनपुरा क्षेत्र से 18 वर्षीय युवती कोचिंग जाने के बाद लापता हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।

Chamba: चंबा में सुबह-सुबह महसूस हुए भूकंप के झटके! जानिए कितनी रही तीव्रता और क्या हुआ नुकसान

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में सोमवार सुबह 8:47 बजे 2.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। भूकंप की गहराई 5 किलोमीटर रही और किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।