Sirmaur: पांवटा साहिब में बड़ा ड्रग्स ऑपरेशन: चिट्टा और नशीली गोलियों की खेप बरामद, दो गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

सिरमौर जिला पुलिस की नशे के खिलाफ चल रही मुहिम को पांवटा साहिब में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए चिट्टा और नशीली गोलियों की बड़ी खेप बरामद की है। दोनों मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है।

पहली कार्रवाई में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि तारुवाला की शिवा कॉलोनी में नशे का अवैध कारोबार चल रहा है। टीम ने तुरंत छापामारी की और तलाशी के दौरान मुस्तकीम पुत्र बुन्दू खान, निवासी भगवानपुर, डाकघर पुरुवाला के कब्जे से 100 नशीली गोलियां बरामद कीं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गोलियां वह कहां से लाया था और किसे सप्लाई करने वाला था।

दूसरी कार्रवाई में पुलिस गश्त के दौरान जगतपुर क्षेत्र में एक संदिग्ध व्यक्ति पर नजर पड़ी। तलाशी में उसकी जेब से 4.56 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) मिला। आरोपी की पहचान मलखान शाह पुत्र जम्बील शाह, निवासी गांव जगतपुर, डाकघर माजरा के रूप में हुई है। पुलिस अब उसके सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है।

डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि अपने इलाके में नशे की कोई गतिविधि नजर आए तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गुप्त रखा जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला के इन इलाकों में 7 अगस्त को 8 घंटे रहेगी बिजली गुल, घर से निकलने से पहले जरूर देखें लिस्ट

धर्मशाला के मनेड, खतेहड़, अप्पर बगली और आसपास के क्षेत्रों में 7 अगस्त को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक नई 11 केवी विद्युत लाइनों के रखरखाव के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

कांगड़ा में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेज! बारिश हुई तो यहां होगा कार्यक्रम, एसडीएम ने दिए अहम निर्देश

कांगड़ा में 15 अगस्त के उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर एसडीएम डॉ. अंजली गर्ग ने अधिकारियों के साथ बैठक की। बारिश होने की स्थिति में समारोह जीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सभागार में आयोजित किया जाएगा।

Kangra: धर्मशाला में 6 अगस्त को इन इलाकों में 8 घंटे रहेगी बिजली गुल, घर से निकलने से पहले जरूर देखें लिस्ट

धर्मशाला के मनेड, खतेहड़, अप्पर बगली सहित आसपास के क्षेत्रों में 6 अगस्त को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक रखरखाव कार्य के चलते बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

Kangra: शाहपुर नगर पंचायत की पहली बैठक में बड़े फैसलों पर मंथन! फोरलेन, अतिक्रमण, स्ट्रीट लाइट और आवारा पशुओं समेत कई अहम मुद्दों पर...

शाहपुर नगर पंचायत की पहली बैठक में फोरलेन, अतिक्रमण, स्ट्रीट लाइट, आवारा पशु, बायोगैस प्लांट और विकास कार्यों समेत कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई। बैठक में जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने पर सहमति बनी।