Solan: आपदा राहत में पूर्व सैनिकों की बड़ी पहल, एक्स सर्विसमेन लीग ने दिया 70 हजार का योगदान

Date:

--Advertisement--

आपदा राहत कार्यों को मजबूत करने के लिए सोलन जिले की विभिन्न एक्स सर्विसमेन लीग ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सोलन, धर्मपुर, कण्डाघाट, सुबाथू, सायरी, ममलीग और जुब्बड़हट्टी की संयुक्त एक्स सर्विसमेन लीग ने आज 70 हजार रुपये का चैक आपदा राहत कोष के लिए भेंट किया।

यह चैक लीग के प्रतिनिधियों ने सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा को सौंपा। उपायुक्त ने पूर्व सैनिकों द्वारा किए गए इस योगदान की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रयास न केवल राहत कार्यों में मदद करेगा, बल्कि अन्य लोगों को भी प्रेरित करेगा कि वे मुश्किल घड़ी में आगे आएं।

इस अवसर पर कई लीग पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें सायरी–ममलीग–जुब्बड़हट्टी लीग के अध्यक्ष सूबेदार मेजर नरेश कुमार कौंडल, कण्डाघाट लीग के अध्यक्ष वेटरन देव प्रकाश, सुबाथू लीग के अध्यक्ष सूबेदार मेजर दीपक तमांग, धर्मपुर लीग के अध्यक्ष सूबेदार मेजर यशपाल, सोलन सब यूनिट के अध्यक्ष दिला राम पंडियार, और पूर्व सैनिक लीग सोलन एवं शिमला के मीडिया प्रभारी वेटरन सूबेदार मेजर नरेश कौंडल शामिल थे।

पूर्व सैनिकों का यह योगदान आपदा प्रभावित लोगों की सहायता के लिए एक महत्वपूर्ण सहयोग के रूप में देखा जा रहा है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन, 84 शिक्षकों ने अलग-अलग गतिविधियों पर दी प्रस्तुतियां

शिक्षा खंड रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन हुआ। निपुण भारत और TLM आधारित शिक्षण पर प्रशिक्षण के साथ 84 शिक्षकों ने आठ समूहों में अलग-अलग गतिविधियों पर प्रस्तुतियां दीं।

Kangra: चंबी स्टेडियम का काम तेज, 2 से ढाई महीने में खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: केवल सिंह पठानिया

शाहपुर के चंबी मैदान में आधुनिक स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि रिटेनिंग वॉल पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं और पवेलियन, रेस्ट रूम, बाथरूम व चेंजिंग रूम का काम करीब दो से ढाई माह में पूरा करने का लक्ष्य है।

सिहवां स्कूल के खिलाड़ियों का कुश्ती में जलवा, तीन पदक जीतकर बढ़ाया शाहपुर का मान

ज्वालामुखी में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श विद्यालय सिहवां के खिलाड़ियों ने कुश्ती में तीन पदक जीते। मोहम्मद इकबाल ने स्वर्ण जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।

रिड़कमार कॉलेज में NSS का दो दिवसीय कार्यक्रम, छात्रों ने नृत्य-गीत और नाटिका से दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में आयोजित दो दिवसीय एनएसएस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, कविता, भाषण और लघु नाटिका के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में सामाजिक जिम्मेदारी, स्वच्छता और समाजसेवा का संदेश दिया गया।