Kangra: धर्मशाला में आक्रोश रैली से पहले उत्साह चरम पर, कांगड़ा में BJYM कार्यकर्ताओं ने झंडों से सजाया गग्गल–शाहपुर मार्ग

Date:

--Advertisement--

व्यवस्था परिवर्तन के तीन वर्ष पूरे होने के अवसर पर आगामी 4 दिसंबर को धर्मशाला के जोरावर सिंह स्टेडियम में आयोजित होने वाली विशाल आक्रोश रैली के लिए तैयारियां तेज़ हो गई हैं। रैली को सफल बनाने के लिए BJYM कांगड़ा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को गग्गल–शाहपुर मार्ग को भाजपा के झंडों से सजाकर माहौल बना दिया।

तैयारियों के दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साह उस समय और बढ़ गया, जब भाजपा प्रदेश सचिव एवं जिला कांगड़ा प्रभारी सुमीत कुमार शर्मा, प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा के महामंत्री कमल कुमार, ओबीसी मोर्चा की प्रवक्ता रीना शर्मा और युवा मोर्चा कांगड़ा के महामंत्री अरुण कौशल कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे।

नेताओं ने सभी कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि शाहपुर विधानसभा के युवा इस अभियान को सफल बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने सभी युवाओं को आगामी रैली को सफलतापूर्वक पूर्ण करने के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

धर्मशाला में होने वाली यह रैली प्रदेश की राजनीति में अहम मानी जा रही है, जिसके लिए BJYM लगातार सक्रिय अभियान चला रहा है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन, 84 शिक्षकों ने अलग-अलग गतिविधियों पर दी प्रस्तुतियां

शिक्षा खंड रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन हुआ। निपुण भारत और TLM आधारित शिक्षण पर प्रशिक्षण के साथ 84 शिक्षकों ने आठ समूहों में अलग-अलग गतिविधियों पर प्रस्तुतियां दीं।

Kangra: चंबी स्टेडियम का काम तेज, 2 से ढाई महीने में खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: केवल सिंह पठानिया

शाहपुर के चंबी मैदान में आधुनिक स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि रिटेनिंग वॉल पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं और पवेलियन, रेस्ट रूम, बाथरूम व चेंजिंग रूम का काम करीब दो से ढाई माह में पूरा करने का लक्ष्य है।

सिहवां स्कूल के खिलाड़ियों का कुश्ती में जलवा, तीन पदक जीतकर बढ़ाया शाहपुर का मान

ज्वालामुखी में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श विद्यालय सिहवां के खिलाड़ियों ने कुश्ती में तीन पदक जीते। मोहम्मद इकबाल ने स्वर्ण जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।

रिड़कमार कॉलेज में NSS का दो दिवसीय कार्यक्रम, छात्रों ने नृत्य-गीत और नाटिका से दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में आयोजित दो दिवसीय एनएसएस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, कविता, भाषण और लघु नाटिका के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में सामाजिक जिम्मेदारी, स्वच्छता और समाजसेवा का संदेश दिया गया।