शाहपुर: भारतीय जनता पार्टी शाहपुर मंडल के उपाध्यक्ष जरासंध की माता कृष्णा देवी (82) का मंगलवार देर शाम निधन हो गया। कृष्णा देवी कुछ समय से अस्वस्थ थीं।
उनका अंतिम संस्कार बुधवार को छतड़ी स्थित शमशानघाट में किया जाएगा। उनके निधन पर भाजपा के कई नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है। पार्टी नेता राकेश चौहान, शाहपुर मंडल अध्यक्ष रवि दत्त शर्मा, धारकंडी मंडल अध्यक्ष अशोक वशिष्ठ, महामंत्री जन्मसिंह और जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष मोनिवाला ने संवेदना व्यक्त की है।
इस दुखद घटना ने शाहपुर मंडल में शोक की लहर दौड़ा दी है और स्थानीय लोगों ने भी दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की है।
For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!