Kangra: नीरज भारती ने फिर सोशल मीडिया पर बगावत का बिगुल फूँका, सुक्खू सरकार पर सवाल उठे

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश की तपोवन में विधानसभा का शीतकालीन सत्र चल रहा है, लेकिन सोशल मीडिया पर सियासी पारा गरम है। इस बार वजह प्रदेश के कृषि मंत्री चंद्र कुमार के बेटे और पूर्व सीपीएस नीरज भारती हैं। अपने बागी तेवरों के लिए मशहूर नीरज ने फेसबुक पर एक बार फिर ऐसा पोस्ट किया है, जिसने राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी।

नीरज भारती ने पोस्ट में लिखा कि वे अपने मित्रों और उनके द्वारा नियुक्त अधिकारियों की भूमिका व मंशा को जल्द उजागर करेंगे। यह बयान सीधे तौर पर सुक्खू सरकार और हावी होती अफसरशाही पर तंज माना जा रहा है। विपक्ष जो विधानसभा में सरकार की अफसरशाही पर सवाल उठा रहा है, वही बात नीरज ने सोशल मीडिया पर खुलकर कह दी।

यह पहला मौका नहीं है जब नीरज भारती ने बगावत के तेवर दिखाए हों। कुछ महीने पहले भी उन्होंने भाजपा सरकार के दौरान हुए ट्रांसफर रद्द न होने पर अपने ही पिता कृषि मंत्री चंद्र कुमार को अल्टीमेटम दे दिया था। उस समय नौबत इतनी बढ़ गई थी कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को शिमला बुलाकर मामला शांत करना पड़ा था।

इस बार की टाइमिंग भी राजनीतिक नजरिए से खास है। विधानसभा में सरकार विपक्ष के सवालों के जवाब दे रही है, और इसी बीच नीरज ने सोशल मीडिया पर नया मोर्चा खोल दिया।

ज्वाली से दो बार विधायक और वीरभद्र सरकार में सीपीएस रह चुके नीरज भारती के इस अंदाज से साफ है कि सब ठीक नहीं है। एक तरफ पिता सरकार में प्रभावशाली मंत्री हैं, वहीं बेटा सिस्टम से नाराज नजर आ रहा है। उनकी पोस्ट ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या यह फेसबुक बम किसी बड़े खुलासे का ट्रेलर है या अपनी ही सरकार पर दबाव बनाने की नई रणनीति।

प्रदेश में ठंडक के बीच नीरज भारती की पोस्ट ने राजनीतिक गलियारों में अलाव जला दिया है और सभी की निगाहें अब उनकी अगली चाल पर टिकी हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन, 84 शिक्षकों ने अलग-अलग गतिविधियों पर दी प्रस्तुतियां

शिक्षा खंड रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन हुआ। निपुण भारत और TLM आधारित शिक्षण पर प्रशिक्षण के साथ 84 शिक्षकों ने आठ समूहों में अलग-अलग गतिविधियों पर प्रस्तुतियां दीं।

Kangra: चंबी स्टेडियम का काम तेज, 2 से ढाई महीने में खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: केवल सिंह पठानिया

शाहपुर के चंबी मैदान में आधुनिक स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि रिटेनिंग वॉल पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं और पवेलियन, रेस्ट रूम, बाथरूम व चेंजिंग रूम का काम करीब दो से ढाई माह में पूरा करने का लक्ष्य है।

सिहवां स्कूल के खिलाड़ियों का कुश्ती में जलवा, तीन पदक जीतकर बढ़ाया शाहपुर का मान

ज्वालामुखी में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श विद्यालय सिहवां के खिलाड़ियों ने कुश्ती में तीन पदक जीते। मोहम्मद इकबाल ने स्वर्ण जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।

रिड़कमार कॉलेज में NSS का दो दिवसीय कार्यक्रम, छात्रों ने नृत्य-गीत और नाटिका से दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में आयोजित दो दिवसीय एनएसएस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, कविता, भाषण और लघु नाटिका के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में सामाजिक जिम्मेदारी, स्वच्छता और समाजसेवा का संदेश दिया गया।