Chamba: स्कूल में बच्चों को नशा, साइबर ब्लैकमेलिंग और बाल-अधिकारों पर जागरूक किया, चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा ने चलाया अभियान

Date:

--Advertisement--

चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा टीम ने राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भडीयां कोठी में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्रों को बाल-अधिकारों से लेकर नशे की बुराइयों और सोशल मीडिया पर बढ़ते साइबर ब्लैकमेलिंग जैसे गंभीर मुद्दों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के उप प्रधानाचार्य रविंदर चंद्रा ने की। कक्षा 11वीं और 12वीं के लगभग 60 विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्टाफ ने इस सत्र में हिस्सा लिया।

जिला समन्वयक कपिल शर्मा ने छात्रों को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की कार्यप्रणाली के बारे में बताया और यह भी समझाया कि किसी भी संकट की स्थिति में बच्चों को किस तरह तुरंत मदद मिल सकती है। उन्होंने बाल विवाह, बाल मजदूरी, नशा, बाल तस्करी, बाल भिक्षावृत्ति, बाल यौन शोषण, घरेलू हिंसा, मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना जैसे संवेदनशील मुद्दों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अनाथ एवं अर्ध-अनाथ बच्चों, दिव्यांग बच्चों तथा स्कूल छोड़ चुके बच्चों के लिए सरकार की कई कल्याणकारी योजनाएं उपलब्ध हैं, जिनके बारे में बच्चों को जागरूक रहना चाहिए।

कपिल शर्मा ने छात्रों को सोशल मीडिया पर बढ़ते जोखिमों से भी आगाह किया। उन्होंने कहा कि अनजान लोगों से ऑनलाइन दोस्ती न करें और किसी भी बहकावे या लालच में न आएं। लड़कियों को विशेष रूप से सतर्क करते हुए उन्होंने बताया कि अगर कोई व्यक्ति रास्ते में पीछा करे, अश्लील टिप्पणी करे, बस या अन्य स्थानों पर गलत तरीके से छुए या मोबाइल पर गंदे वीडियो दिखाए, तो इसकी तुरंत शिकायत 1098 पर दर्ज करवाएं।

केस वर्कर काजू राम ने छात्रों को अनुशासन के महत्व के बारे में भी समझाया और कहा कि अनुशासित जीवन ही सुरक्षित और सफल भविष्य की नींव है। कार्यक्रम के अंत में उप प्रधानाचार्य रविंदर चंद्रा ने चाइल्ड हेल्पलाइन टीम द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की और कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का नियमित आयोजन होना चाहिए, ताकि सभी छात्रों को महत्वपूर्ण जानकारी समय-समय पर मिलती रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: नूरपुर में अवैध खनन पर पुलिस का बड़ा एक्शन, चक्की खड्ड से 2 JCB और 5 मल्टी एक्सल ट्रक कब्जे में

नूरपुर पुलिस की सीआईए टीम ने चक्की खड्ड में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 जेसीबी मशीनों और 5 मल्टी एक्सल ट्रकों को कब्जे में लिया है। पुलिस ने सभी वाहनों को आगामी कानूनी कार्रवाई के लिए थाना नूरपुर के सुपुर्द कर दिया है।

Kangra: पहली बार महाआरती से गूंजा धर्मशाला का डल झील परिसर, राधा अष्टमी डल मेला उत्सव का भव्य शुभारंभ

धर्मशाला की डल झील में पहली बार महाआरती के साथ राधा अष्टमी डल मेला उत्सव का शुभारंभ हुआ। केवल सिंह पठानिया ने महाआरती में शामिल होकर पूजा-अर्चना की, जबकि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने भक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

नगरोटा बगवां से 10 इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत, पहली बस माता चिंतपूर्णी के लिए रवाना; यात्रियों को मिलेगी नई सुविधा

नगरोटा बगवां बस स्टैंड से 10 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। पहली इलेक्ट्रिक बस नगरोटा बगवां से माता चिंतपूर्णी मंदिर के लिए भेजी गई। इससे स्थानीय लोगों, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलने की उम्मीद है।

JNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन का मौका, लेटरल एंट्री चयन परीक्षा के लिए आवेदन शुरू; 30 सितंबर तक करें रजिस्ट्रेशन

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं और 11वीं में दाखिले के लिए लेटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट-2027 की ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक विद्यार्थी 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।