तूफानी मुकाबलों के साथ स्कूल की वार्षिक खेल प्रतियोगिता 2025 सम्पन्न, सभी इवेंट्स के नतीजे घोषित

Date:

--Advertisement--

जोगिंदर नगर के स्कूल में आयोजित वार्षिक खेल प्रतियोगिता 2025 में छात्रों ने शानदार खेल प्रतिभा और बेहतरीन टीमवर्क का प्रदर्शन किया। दिनभर चले मुकाबलों में हर हाउस के खिलाड़ियों ने अपनी पूरी क्षमता झोंक दी और रोमांच से भरपूर प्रतियोगिताओं ने सभी का ध्यान खींचा। खो-खो से लेकर वॉलीबॉल और दौड़ प्रतियोगिताओं तक, हर इवेंट में खिलाड़ियों ने अपने हाउस के लिए जीत हासिल करने की पूरी कोशिश की।

खो-खो (लड़के वर्ग) में लिबर्टी हाउस ने पहला स्थान हासिल किया। योगेश, हर्षित, मयंक, राजुल, रेयांश, योगेंद्र, शिवांश, सार्थक और दिव्यांश की टीम ने अपने दमदार खेल से सबकी प्रशंसा बटोरी। वहीं, ग्लोरी सदन दूसरे स्थान पर रहा, जिसमें अभिनव, यथार्थ, ध्रुव, इषुकांत, अमन, पंकज और साहिल शामिल थे।

खो-खो (लड़कियाँ वर्ग) में गैलेंट्री हाउस विजेता बना। अनामिका, आराध्या, अवनी, कृतिका, वानिशा, शानवी, कनिष्का और नव्या ने बेहतरीन तालमेल दिखाया। हार्मनी सदन की टीम उपविजेता रही, जिसमें अक्षरा, पल्लवी, अवंतिका, मन्नत, अर्पिता, तपस्या, श्वेता और राधिका शामिल थीं।

जूनियर खो-खो में हार्मनी हाउस ने बाजी मारी। विवेक, तन्मय, अर्शिया, अयान, शिवांश, आयुष, अव्या और आरूल ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। ग्लोरी सदन को उपविजेता का स्थान मिला। नीतिक्षा, आर्यन, शिवाय, सुरभि, वंशिका, आरव, प्रकाशी और तमन्ना ने टीम को मजबूत प्रदर्शन दिया।

वॉलीबॉल मुकाबले में लिबर्टी सदन ने जीत दर्ज करते हुए पहला स्थान अपने नाम किया। योगेश, हर्षित, शानवी, मयंक, अभिनव, यथार्थ, राजुल और अपेक्षा इसमें शामिल रहे। हार्मनी सदन उपविजेता रहा, जिसमें योगेंद्र, सुमित, अर्णव, शिवनाह, पंकज, विदवान, अक्षत और प्रियांशु शामिल थे।

दौड़ प्रतियोगिताओं में भी बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कक्षा 1–2 (लड़के वर्ग) में प्रथम स्थान आयुष (ग्लोरी सदन) ने और द्वितीय सूर्यांश (लिबर्टी सदन) ने प्राप्त किया। लड़कियों में अशी पहले और रूहानी दूसरे स्थान पर रहीं।

कक्षा 3–5 समूह में अर्शिया और शिवाय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सार्थक और वानिशा दूसरे स्थान पर रहे। कक्षा 6–8 वर्ग में आदित्य (ग्लोरी सदन) और आराध्या (गैलेंट्री सदन) पहले स्थान पर रहे। अर्पिता (हार्मनी) और तन्मय (हार्मनी) ने दूसरा स्थान हासिल किया। कक्षा 9–12 वर्ग में योगेंद्र (हार्मनी सदन) और तपस्या (ग्लोरी सदन) प्रथम स्थान पर रहे। अनामिका (गैलेंट्री सदन) और हर्षित (लिबर्टी सदन) दूसरे स्थान पर रहे।

रिले रेस में गैलेंट्री सदन ने पहला स्थान हासिल किया। अवनि, आराध्या, शिवन्या और अव्या की टीम ने शानदार तालमेल दिखाया। हार्मनी सदन की टीम नव्या, अर्शिया, मानत और अवंतिका ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम का सबसे खास क्षण वह रहा जब हारमनी हाउस के योगेंद्र को ‘बेस्ट स्पोर्ट्स प्लेयर 2025’ के खिताब से सम्मानित किया गया। उनकी प्रतिभा, फिटनेस और निरंतर प्रदर्शन इस उपाधि के योग्य साबित हुए।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: नूरपुर में अवैध खनन पर पुलिस का बड़ा एक्शन, चक्की खड्ड से 2 JCB और 5 मल्टी एक्सल ट्रक कब्जे में

नूरपुर पुलिस की सीआईए टीम ने चक्की खड्ड में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 जेसीबी मशीनों और 5 मल्टी एक्सल ट्रकों को कब्जे में लिया है। पुलिस ने सभी वाहनों को आगामी कानूनी कार्रवाई के लिए थाना नूरपुर के सुपुर्द कर दिया है।

Kangra: पहली बार महाआरती से गूंजा धर्मशाला का डल झील परिसर, राधा अष्टमी डल मेला उत्सव का भव्य शुभारंभ

धर्मशाला की डल झील में पहली बार महाआरती के साथ राधा अष्टमी डल मेला उत्सव का शुभारंभ हुआ। केवल सिंह पठानिया ने महाआरती में शामिल होकर पूजा-अर्चना की, जबकि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने भक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

नगरोटा बगवां से 10 इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत, पहली बस माता चिंतपूर्णी के लिए रवाना; यात्रियों को मिलेगी नई सुविधा

नगरोटा बगवां बस स्टैंड से 10 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। पहली इलेक्ट्रिक बस नगरोटा बगवां से माता चिंतपूर्णी मंदिर के लिए भेजी गई। इससे स्थानीय लोगों, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलने की उम्मीद है।

JNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन का मौका, लेटरल एंट्री चयन परीक्षा के लिए आवेदन शुरू; 30 सितंबर तक करें रजिस्ट्रेशन

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं और 11वीं में दाखिले के लिए लेटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट-2027 की ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक विद्यार्थी 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।