Kullu: कुल्लू के होटल में पुलिस का छापा! पंजाब के दो तस्कर दबोचे, चिट्टा सप्लाई रैकेट का खुला बड़ा राज

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के लोकप्रिय पर्यटन स्थल कुल्लू में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक होटल में छापा मारा। कुल्लू सदर थाना की विशेष टीम को मिली गुप्त सूचना पर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। जांच के दौरान पुलिस ने होटल के कमरे से 7.43 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की।

इस मामले में पंजाब के लुधियाना के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान रवि कुमार (40) पुत्र ज्ञान चंद और प्रीतम सिंह, पुत्र सेवा सिंह, दोनों निवासी लुधियाना, के रूप में हुई है।

पुलिस जांच से पता चला है कि रवि कुमार काफी समय से कुल्लू के बंदरोल और उसके आसपास के क्षेत्रों में चिट्टा सप्लाई कर रहा था। वह बंदरोल में किराए के मकान में रहकर यह अवैध कारोबार चला रहा था।

वहीं, दूसरा आरोपी प्रीतम सिंह पहले भी एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में कुल्लू पुलिस स्टेशन में नामज़द है, जो उसकी आपराधिक गतिविधियों की पुष्टि करता है।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और अब इनसे सप्लाई नेटवर्क की जानकारी प्राप्त की जा रही है।

एएसपी संजीव चौहान ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि नशे के इस नेटवर्क से जुड़े किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि चिट्टा कहां से मंगवाया गया था और इसे किन-किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।

इस सफल छापेमारी अभियान में मुख्य हेड कांस्टेबल गोपाल, हेड कांस्टेबल संदीप कुमार, और कांस्टेबल ओम प्रकाश महंत सहित विशेष टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस का कहना है कि नशे की इस चेन को जड़ से खत्म करने के लिए आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: व्यापार मंडल शाहपुर की एकजुटता से व्यापारियों को मिली बड़ी राहत, बंद की गई वन-वे सर्विस लेन फिर से बहाल; विधायक और SDM...

व्यापार मंडल की एकजुटता और विधायक व SDM डॉ. गणेश ठाकुर से बातचीत के बाद वन-वे सर्विस लेन में वाहनों की आवाजाही दोबारा शुरू कर दी गई है। इससे दिवाली और व्यापारिक सीजन के दौरान व्यापारियों और आम जनता को राहत मिली है।

Kangra: शाहपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश चौहान के निधन से शोक की लहर, प्रेस क्लब शाहपुर ने दी श्रद्धांजलि; परिवार के प्रति जताई...

शाहपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश चौहान के निधन पर प्रेस क्लब शाहपुर ने गहरा शोक व्यक्त किया है। अध्यक्ष आशीष पटियाल, महासचिव विचित्र शर्मा और क्लब के अन्य सदस्यों ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देते हुए परिवार के प्रति संवेदनाएं जताईं।

Kangra: शाहपुर में भाजपा नेता और फुटबॉल संघ अध्यक्ष राकेश चौहान ‘पिंका’ का निधन, सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई; सुबह...

शाहपुर के भाजपा के वरिष्ठ नेता, समाजसेवी और जिला कांगड़ा फुटबॉल संघ के अध्यक्ष राकेश चौहान (पिंका) का बुधवार को आकस्मिक निधन हो गया। नोन 39 मील स्थित श्मशान घाट में सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

Kangra: शाहपुर के भाजपा नेता राकेश चौहान का आकस्मिक निधन, खबर मिलते ही विधायक केवल सिंह पठानिया पहुंचे अस्पताल; आज के सभी कार्यक्रम किए...

शाहपुर के भाजपा नेता राकेश चौहान के आकस्मिक निधन पर विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने गहरा दुख जताया। निधन की सूचना मिलने के बाद उन्होंने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर श्रद्धांजलि अर्पित की।