Chamba: हटली स्कूल में एनएसएस का 7-दिवसीय शिविर शुरू, छात्र करेंगे गांव में बड़ा बदलाव!

Date:

--Advertisement--

जिला चंबा के रा. व. मा. वि. हटली में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) का सात दिवसीय विशेष शिविर गुरुवार, 27 नवंबर 2025 को शुरू हो गया। इस शिविर का शुभारंभ विद्यालय प्राचार्य श्री किशोरी लाल ने किया।

सात दिनों तक चलने वाले इस विशेष शिविर के दौरान एनएसएस स्वयंसेवक स्कूल द्वारा इस सत्र में गोद लिए गए ग्राम हटली और आसपास के क्षेत्रों में कई सामाजिक गतिविधियों को अंजाम देंगे। स्वयंसेवक गांव की सड़कों की मरम्मत, जल स्रोतों की सफाई और स्वच्छता अभियान के तहत ग्रामीणों में जागरूकता फैलाने का काम करेंगे।

शिविर का दैनिक कार्यक्रम भी काफी रोचक रहेगा, जिसमें सुबह की प्रार्थना, ध्यान, योग, प्रोजेक्ट वर्क, डायरी लेखन और शाम को सांस्कृतिक संध्या शामिल होंगी। इसके अलावा, प्रत्येक दिन विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा विशेष संसाधन सत्र भी आयोजित किए जाएंगे, जिससे विद्यार्थियों को नई जानकारियां मिलेंगी।

इस शिविर में कुल 16 स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं, जिनमें 6 छात्राएँ और 10 छात्र शामिल हैं। शिविर का संचालन एनएसएस प्रभारी श्री मुकेश कुमार (प्रवक्ता अर्थशास्त्र) और श्रीमती पूजा शर्मा (प्रवक्ता वाणिज्य) द्वारा किया जा रहा है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर कांगड़ा में रक्तदान शिविर, पूर्व विधायक विशाल नेहरिया ने खुद किया रक्तदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में कांगड़ा में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने रक्तदान शिविर आयोजित किया। पूर्व विधायक विशाल नेहरिया ने रक्तदान कर युवाओं से समाजसेवा में आगे आने की अपील की।

Kangra: हिमाचल में 100 पदों पर नौकरी का मौका, 10वीं-12वीं और ITI पास अभ्यर्थियों के लिए 21 सितंबर से इंटरव्यू

हिमाचल में 100 पदों पर भर्ती का मौका है। औरो टेक्सटाइल बद्दी में मशीन ऑपरेटर, अप्रेंटिस और हेल्पर पदों के लिए 21 और 22 सितंबर को साक्षात्कार होंगे। 10वीं, 12वीं और ITI फिटर पास अभ्यर्थी पात्र हैं।

Kangra: कांगड़ा में रेन शेल्टर में पुलिस की दबिश, 12.46 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने पुरानी कांगड़ा रोड के पास रेन शेल्टर में कार्रवाई कर 12.46 ग्राम चिट्टा बरामद किया। मामले में अमित कुमार और निखिल व्यास को गिरफ्तार किया गया है।

Kangra: रिड़कमार कॉलेज में PTA की नई कार्यकारिणी गठित, बंसी लाल अध्यक्ष और आरती देवी बनीं उपाध्यक्ष

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में सत्र 2026-27 के लिए PTA की नई कार्यकारिणी गठित की गई। बंसी लाल अध्यक्ष, आरती देवी उपाध्यक्ष, अरुण कुमार कोषाध्यक्ष और प्रो. हाकम चंद सचिव चुने गए।