Mandi: सुंदरनगर पुलिस ने पकड़ा चिट्टा तस्कर, घर से बरामद हुआ 11 ग्राम चिट्टा और 14,760 रुपए नकद

Date:

--Advertisement--

सुंदरनगर। जिला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुंदरनगर पुलिस ने शुक्रवार दोपहर को बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक घर में छापा मारकर वहां से 11 ग्राम चिट्टा और 14,760 रुपए नकद बरामद किए।

पुलिस ने इस मामले में अभिषेक कुमार निवासी गांव डडोल, डाकघर मैरामसीत, तहसील सुंदरनगर को गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है और पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी। इससे यह पता लगाया जाएगा कि आरोपी ने चिट्टा कहां से खरीदा और इस धंधे में और कौन शामिल है।

लंबे समय से पुलिस की नजरों में था आरोपी

डीएसपी ने बताया कि अभिषेक कुमार लंबे समय से पुलिस की नजरों से बच रहा था और क्षेत्र में चिट्टे की सप्लाई में सक्रिय था। लगातार निगरानी और पुलिस की मुस्तैदी के कारण अब वह पकड़ में आया।

उन्होंने आम जनता से अपील की कि नशे के खिलाफ अभियान में पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर के अधिराज मनकोटिया बने कांगड़ा NSUI के जिला अध्यक्ष, नगरोटा बगवां की उम्मीदवार को 9 वोटों से हराया; केवल सिंह पठानिया ने...

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अधिराज मनकोटिया जिला कांगड़ा NSUI के अध्यक्ष चुने गए हैं। उन्होंने नगरोटा बगवां की ईकानतिका को 9 मतों से हराया। जीत के बाद रैत पहुंचने पर केवल सिंह पठानिया ने उनका भव्य स्वागत किया।

हिमाचल के स्कूल-कॉलेजों में छात्राएं कितनी सुरक्षित? 3 साल में शिक्षकों के खिलाफ छेड़छाड़ की 24 शिकायतें, 10 मामले गंभीर; कहीं POCSO तो कहीं...

हिमाचल प्रदेश में पिछले तीन वर्षों के दौरान स्कूल और कॉलेजों में कार्यरत शिक्षकों के खिलाफ छात्राओं से छेड़छाड़ की 24 शिकायतें सामने आई हैं। इनमें 10 मामले पॉक्सो एक्ट, यौन उत्पीड़न और बैड टच जैसे गंभीर आरोपों से जुड़े हैं। जानिए किन जिलों में कितने मामले दर्ज हुए और सरकार ने क्या कार्रवाई की।

शिमला में मिठाई की दुकान पर छापा, गुलाब जामुन में मिले छोटे कॉकरोच और रबर बैंड; 25 किलो दूषित मिठाई दुकानदारों ने की नष्ट

शिमला के ओल्ड बस स्टैंड क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच के दौरान एक दुकान के गुलाब जामुन में छोटे कॉकरोच और रबर बैंड मिले। कार्रवाई के बाद करीब 25 किलो दूषित मिठाई नष्ट की गई। पांच दुकानों को नोटिस जारी करने की तैयारी है।

Kangra: मटौर वैली ब्रिज पर आज रात 11 बजे से सुबह 7 बजे तक पूरी तरह बंद रहेगी आवाजाही, 4 नवंबर को वन-वे ट्रैफिक;...

मटौर वैली ब्रिज पर निर्माण कार्य के चलते 3 नवंबर की रात 11 बजे से 4 नवंबर की सुबह 7 बजे तक सभी वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। 4 नवंबर को दिनभर वन-वे ट्रैफिक रहेगा। स्थानीय 20 किलोमीटर के दायरे के लोगों के लिए वार्षिक टोल पास 1500 रुपये में मिलेगा।