Kangra: अब कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा होगी साल में 2 बार, छात्रों को मिलेगा सुधार का मौका

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत बड़ा कदम उठाते हुए शैक्षणिक सत्र 2025-26 से कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं साल में दो बार आयोजित करने का निर्णय लिया है।

पहली परीक्षा फरवरी-मार्च में मुख्य परीक्षा के रूप में होगी और दूसरी जून-जुलाई में सुधार परीक्षा आयोजित की जाएगी। मुख्य परीक्षा में शामिल होना सभी छात्रों के लिए अनिवार्य रहेगा।

मुख्य परीक्षा के परिणाम के आधार पर विद्यार्थियों को तीन श्रेणियों में रखा जाएगा:
1. आवश्यक सुधार – इन छात्रों को दो विषयों में सुधार परीक्षा देने की अनुमति दी जाएगी।
2. वैकल्पिक सुधार – सभी विषय पास करने वाले विद्यार्थी तीन विषयों तक अपने अंक सुधार सकते हैं।
3. अनिवार्य पुनरावृत्ति – जिन छात्रों को सभी विषयों में पास नहीं किया है, उन्हें आवश्यक पाठ्यक्रम के अनुसार पुन: परीक्षा देनी होगी।

दोनों परीक्षाएं पूर्ण पाठ्यक्रम पर आधारित होंगी। सुधार परीक्षा का फॉर्म मुख्य परीक्षा के परिणाम घोषित होने के 15 दिनों के भीतर भरा जाएगा। आवश्यक सुधार श्रेणी वाले छात्रों को कक्षा अगले साल अस्थायी प्रवेश की सुविधा भी दी जाएगी, ताकि उनका अध्ययन बाधित न हो।

HPBOSE ने बताया कि इस कदम से छात्रों को बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने और अंक सुधारने का अवसर मिलेगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में सियासी भूचाल! भाजपा विधायक सुधीर शर्मा पर विजिलेंस की FIR, 10 साल की संपत्तियों की होगी जांच

हिमाचल प्रदेश विजिलेंस ने भाजपा विधायक सुधीर शर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर 2013 से 2023 के बीच अर्जित संपत्तियों, बैंक खातों और निवेश की जांच शुरू कर दी है। एफआईआर के बाद सुधीर शर्मा ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध बताया है।

Kangra: कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई! NI Act मामले में उद्घोषित अपराधी नगीन कुमार गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस ने थाना मैक्लोडगंज क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 से जुड़े मामले में उद्घोषित अपराधी नगीन कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ न्यायालय के निर्देशानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Kangra: शाहपुर के आपदा प्रभावित परिवारों तक पहुंचीं ज्योति बैरवा, 28 परिवारों को बांटी राहत सामग्री, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

जिला रेडक्रॉस सोसायटी, कांगड़ा की अध्यक्षा ज्योति बैरवा ने शाहपुर उपमंडल के घड़गूण, सपैड़ा और भंगार गांवों का दौरा कर 28 आपदा प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की और हरसंभव सहायता का भरोसा दिया।

Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई! डमटाल में 20 हजार लीटर अवैध लाहन मौके पर किया नष्ट, शराब माफिया पर कसा शिकंजा

नूरपुर पुलिस ने डमटाल थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 20,000 लीटर अवैध लाहन नष्ट कर दिया। एसडीपीओ इंदौरा के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में क्यूआरटी, सीआईए और थाना डमटाल की संयुक्त टीम शामिल रही।