Mandi: मंडी में 11 दिसम्बर को जनसंकल्प सम्मेलन, आपदा प्रभावितों को राहत और राज्य का आत्मनिर्भर विजन पेश

Date:

--Advertisement--

मंडी। आगामी 11 दिसम्बर को पड्डल मैदान में प्रदेश सरकार के तीन साल पूरे होने के अवसर पर जश्न के बजाय जनसंकल्प सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर आपदा प्रभावितों और सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को राहत राशि वितरित की जाएगी। सम्मेलन में आने वाले दो वर्षों के लिए प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की योजनाओं और विजन को भी जनता के सामने रखा जाएगा।

यह जानकारी शुक्रवार को मंडी में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि जनसंकल्प सम्मेलन में करीब 20,000 लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। मंत्री ने बताया कि प्रदेश में अभी आपदा की स्थिति है, इसलिए तीन साल के जश्न का सवाल ही नहीं है।

इस अवसर पर शहरी विकास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि जश्न की नोटिफिकेशन तो ब्यूरोक्रेट्स ने निकाली थी, लेकिन मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल ने जनसंकल्प सम्मेलन का विकल्प चुना। धर्माणी ने बताया कि सरकार द्वारा समय-समय पर लिए गए फैसलों में प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प शामिल है।

कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते हुए अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि सरकार इस तरह के कार्यक्रम अलग-अलग जिलों में आयोजित करती है। पहले धर्मशाला, शिमला और बिलासपुर में भी इसी तरह के जनसंकल्प सम्मेलन आयोजित किए जा चुके हैं। इस अवसर पर विधायक चंद्रशेखर, एपीएमसी अध्यक्ष संजीव गुलेरिया और जल बोर्ड के नवनियुक्त उपाध्यक्ष शशि शर्मा भी मौजूद रहे।

पंचायत चुनाव 30 जनवरी तक

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने पंचायत चुनावों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश में अभी आपदा का समय है और कई जिलों में रास्ते बंद होने की रिपोर्ट्स आई हैं। इसके बावजूद पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव 30 जनवरी तक समय पर करवा लिए जाएंगे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में सियासी भूचाल! भाजपा विधायक सुधीर शर्मा पर विजिलेंस की FIR, 10 साल की संपत्तियों की होगी जांच

हिमाचल प्रदेश विजिलेंस ने भाजपा विधायक सुधीर शर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर 2013 से 2023 के बीच अर्जित संपत्तियों, बैंक खातों और निवेश की जांच शुरू कर दी है। एफआईआर के बाद सुधीर शर्मा ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध बताया है।

Kangra: कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई! NI Act मामले में उद्घोषित अपराधी नगीन कुमार गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस ने थाना मैक्लोडगंज क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 से जुड़े मामले में उद्घोषित अपराधी नगीन कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ न्यायालय के निर्देशानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Kangra: शाहपुर के आपदा प्रभावित परिवारों तक पहुंचीं ज्योति बैरवा, 28 परिवारों को बांटी राहत सामग्री, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

जिला रेडक्रॉस सोसायटी, कांगड़ा की अध्यक्षा ज्योति बैरवा ने शाहपुर उपमंडल के घड़गूण, सपैड़ा और भंगार गांवों का दौरा कर 28 आपदा प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की और हरसंभव सहायता का भरोसा दिया।

Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई! डमटाल में 20 हजार लीटर अवैध लाहन मौके पर किया नष्ट, शराब माफिया पर कसा शिकंजा

नूरपुर पुलिस ने डमटाल थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 20,000 लीटर अवैध लाहन नष्ट कर दिया। एसडीपीओ इंदौरा के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में क्यूआरटी, सीआईए और थाना डमटाल की संयुक्त टीम शामिल रही।