हिमाचल की हवा बिगड़ी! बद्दी का AQI 223, शिमला–मनाली में सबसे साफ हवा; जानें आपके शहर की स्थिति

Date:

--Advertisement--

हिमाचल में हवा की बढ़ी मुश्किलें: बद्दी का AQI 223, शिमला–मनाली में सबसे साफ हवा

हिमाचल प्रदेश में नवंबर का महीना बिना बारिश और बर्फबारी के बीतने का असर अब स्पष्ट रूप से दिखने लगा है। खासकर मैदानी इलाकों में वायु गुणवत्ता तेजी से गिर रही है। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी की हवा फिलहाल सबसे ज्यादा प्रदूषित दर्ज की गई है, जहां AQI 223 पहुंच गया है, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। यहां सांस संबंधी समस्याओं से परेशान लोगों और पुरानी बीमारियों वाले मरीजों को अतिरिक्त दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

औद्योगिक क्षेत्रों पांवटा साहिब और कालाअंब में भी वायु गुणवत्ता गिरावट की ओर है। पांवटा का AQI 110 और कालाअंब का 113 रिकॉर्ड हुआ है, जो ‘मॉडरेट’ श्रेणी में आते हैं।

इन शहरों की हवा “संतोषजनक” श्रेणी में

धर्मशाला, सुंदरनगर, ऊना, डमटाल, परवाणु, बरोटीवाला और नालागढ़ की वायु गुणवत्ता अभी भी ‘संतोषजनक’ श्रेणी में बनी हुई है।

  • धर्मशाला – 56
  • सुंदरनगर – 62
  • ऊना – 79
  • डमटाल – 63
  • परवाणु – 62
  • बरोटीवाला – 96
  • नालागढ़ – 82

शिमला और मनाली — सबसे साफ हवा वाले शहर

इस समय हिमाचल की सबसे स्वच्छ हवा शिमला और मनाली में रिकॉर्ड की जा रही है। शिमला का AQI 36 और मनाली का 32 है। ठंडी और साफ हवा के कारण पर्यटक भी इन दोनों हिल स्टेशनों की ओर ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं।

AQI क्या है और कैसे करता है काम?

एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) हवा की गुणवत्ता बताने वाला एक सूचकांक है। इसके जरिए यह पता लगाया जाता है कि हवा कितनी प्रदूषित है और भविष्य में प्रदूषण का स्तर किस दिशा में जा सकता है। भारत में AQI प्रणाली को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने एक संख्या, एक रंग और एक विवरण के आधार पर लागू किया है।

AQI की श्रेणियां

AQI रेंजश्रेणीअसर
0–50अच्छाहवा पूरी तरह सुरक्षित
51–100संतोषजनकसामान्यतः ठीक
101–200मध्यमसंवेदनशील लोगों को परेशानी
201–300खराबसांस और दिल के मरीजों के लिए हानिकारक
301–400बेहद खराबस्वास्थ्य पर गंभीर असर
401–500गंभीरबेहद खतरनाक, सभी के लिए जोखिम

विशेषज्ञों के अनुसार खराब, बेहद खराब और गंभीर श्रेणियां बच्चों, बुजुर्गों, हृदय रोगियों और सांस के मरीजों के लिए सबसे अधिक हानिकारक मानी जाती हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन, 84 शिक्षकों ने अलग-अलग गतिविधियों पर दी प्रस्तुतियां

शिक्षा खंड रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन हुआ। निपुण भारत और TLM आधारित शिक्षण पर प्रशिक्षण के साथ 84 शिक्षकों ने आठ समूहों में अलग-अलग गतिविधियों पर प्रस्तुतियां दीं।

Kangra: चंबी स्टेडियम का काम तेज, 2 से ढाई महीने में खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: केवल सिंह पठानिया

शाहपुर के चंबी मैदान में आधुनिक स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि रिटेनिंग वॉल पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं और पवेलियन, रेस्ट रूम, बाथरूम व चेंजिंग रूम का काम करीब दो से ढाई माह में पूरा करने का लक्ष्य है।

सिहवां स्कूल के खिलाड़ियों का कुश्ती में जलवा, तीन पदक जीतकर बढ़ाया शाहपुर का मान

ज्वालामुखी में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श विद्यालय सिहवां के खिलाड़ियों ने कुश्ती में तीन पदक जीते। मोहम्मद इकबाल ने स्वर्ण जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।

रिड़कमार कॉलेज में NSS का दो दिवसीय कार्यक्रम, छात्रों ने नृत्य-गीत और नाटिका से दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में आयोजित दो दिवसीय एनएसएस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, कविता, भाषण और लघु नाटिका के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में सामाजिक जिम्मेदारी, स्वच्छता और समाजसेवा का संदेश दिया गया।