ऊना में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई शुरू: डीसी और एसपी खुद उतरे सड़क पर, बाजारों में मचेगा बड़ा बदलाव

Date:

--Advertisement--

जिला मुख्यालय ऊना में बढ़ती अव्यवस्था को देखते हुए जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। डीसी जतिन लाल और एसपी अमित यादव खुद पुलिस और नगर निगम की टीम के साथ सड़क पर उतरे और मुख्य बाजार से हाईवे तक करीब डेढ़ किलोमीटर तक पैदल निरीक्षण किया। टीम ने यातायात, अवैध पार्किंग और अतिक्रमण की वास्तविक स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने दुकानदारों और स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और व्यापारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि अतिक्रमण हटाएं और पार्किंग नियमों का पालन करें। टीम के साथ नगर निगम कर्मचारी और कई पुलिस जवान भी मौजूद रहे।

डीसी जतिन लाल ने कहा कि मुख्य बाजार और हाईवे पर लगातार बढ़ रही अव्यवस्था से आम लोगों को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। उन्होंने दुकानदारों से अपील की कि वाहन केवल निर्धारित पार्किंग में ही खड़े किए जाएं और दुकानें सड़क तक न बढ़ाई जाएं। उन्होंने बताया कि जीवन मार्केट की खराब स्थिति को देखते हुए नगर निगम को तत्काल सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

डीसी ने बताया कि शहर की व्यवस्था सुधारने के लिए प्रशासन बड़े फैसलों पर विचार कर रहा है। जल्द ही वन-वे सिस्टम लागू हो सकता है। साथ ही, नो पार्किंग ज़ोन और सरकारी तथा निजी पार्किंग के रेट भी तय किए जाएंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी कदम लोगों के मौलिक अधिकारों का सम्मान करते हुए उठाए जाएंगे।

ऊना में बाहरी लोगों की गतिविधियों पर भी प्रशासन अब सख्त नज़र रखेगा। डीसी ने कहा कि कई बाहरी लोग बिना पंजीकरण के व्यापार, फेरी और अन्य गतिविधियां कर रहे हैं, जो सुरक्षा के लिहाज से चिंता का विषय है। इसलिए नगर निगम को ऐसे सभी लोगों का पंजीकरण अनिवार्य करने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही पुलिस भी इस प्रक्रिया में सहयोग करेगी। उन्होंने दुकानदारों से भी किराएदारों और दुकान चलाने वाले लोगों का पूरा रिकॉर्ड रखने की अपील की, क्योंकि कई आपराधिक मामलों में ऐसे लोग शामिल पाए गए हैं जो थोड़े समय के लिए आकर रेकी करते हैं और अपराध कर चले जाते हैं।

डीसी ने साफ चेतावनी दी कि अगर प्रशासनिक निर्देशों का पालन नहीं किया गया तो कार्रवाई सख्त होगी। उन्होंने कहा कि व्यापारी अपनी समस्याएं प्रशासन के सामने रख सकते हैं और जायज मांगों पर पूरा सहयोग मिलेगा, लेकिन शहर की व्यवस्था बनाए रखना सबकी संयुक्त जिम्मेदारी है।

एसपी अमित यादव ने कहा कि अवैध पार्किंग और अतिक्रमण शहर की सबसे बड़ी समस्या बन चुके हैं, जिसके कारण दुर्घटनाएं और पैदल यात्रियों की परेशानी बढ़ रही है। उन्होंने व्यापारियों को आगाह किया कि दुकानें सड़क तक न फैलें और किसी भी तरह का कब्जा न किया जाए। उन्होंने जानकारी दी कि पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीमें जल्द ही चरणबद्ध तरीके से फील्ड में उतरेंगी और आवश्यक कार्रवाई शुरू की जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: पुलिस हिरासत से फरार NDPS आरोपी पंजाब में पकड़ा गया, दो दिन बाद बलौंगी से गिरफ्तारी; बैजनाथ थाने में दर्ज है मामला

पुलिस हिरासत से फरार हुए NDPS आरोपी आर्यन देव उर्फ रेम्बो को जिला कांगड़ा पुलिस ने दो दिन बाद पंजाब के बलौंगी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ बैजनाथ थाने में NDPS Act के तहत मामला दर्ज है।

Kangra: चंबी में बाइक के साथ खड़े थे दो युवक, तलाशी में निकली 406 ग्राम चरस; शाहपुर पुलिस ने दर्ज किया मामला

शाहपुर पुलिस ने चंबी के रैहलू रोड पर गश्त के दौरान दो युवकों से 406 ग्राम चरस बरामद की। दोनों आरोपी धनोटू के रहने वाले हैं और पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रोहड़ू में महिला के कब्जे से 5 ग्राम चिट्टा बरामद, गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई; 21 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

रोहड़ू में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक महिला की तलाशी लेकर उसके कब्जे से लगभग 5 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की। आरोपी नवीनलता के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है।

155 सरकारी CBSE स्कूलों की बदलेगी पहचान, हरी यूनिफॉर्म से लेकर Olive Green भवन तक सब फाइनल; जानें क्या-क्या हुआ तय

हिमाचल प्रदेश के 155 सरकारी सीबीएसई स्कूलों की नई पहचान तय हो गई है। विद्यार्थियों के लिए हरे रंग की थीम वाली यूनिफॉर्म, शिक्षकों के लिए अलग ड्रेस कोड और स्कूल भवनों के लिए Olive Green व Sand Beige रंग निर्धारित किए गए हैं।