चंबा की इस छात्रा ने किया कमाल, पूरे जिले से अकेले राज्य स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी के लिए हुआ चयन; 15 सितंबर को ऑनलाइन देगी प्रस्तुति

Date:

--Advertisement--

चंबा के भटियात क्षेत्र स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोला की नौवीं कक्षा की होनहार छात्रा प्रिंस ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी 2026 में जगह बनाई है। खास बात यह है कि प्रिंस पूरे चंबा जिले से इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के लिए चयनित होने वाली एकमात्र छात्रा हैं। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय और पूरे जिले का नाम रोशन हुआ है।

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT), हिमाचल प्रदेश की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी 15 सितंबर 2026 को ऑनलाइन माध्यम से होगी। इस वर्ष संगोष्ठी का मुख्य विषय “भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047: संभावनाएं और चुनौतियां” (Indian Energy Basket 2047: Prospects and Challenges) रखा गया है।

प्रिंस इस विषय पर वर्ष 2047 तक भारत के ऊर्जा क्षेत्र के भविष्य, बढ़ती ऊर्जा जरूरतों, नई संभावनाओं और सामने आने वाली चुनौतियों को लेकर अपने विचार और प्रस्तुति रखेंगी। दिशा-निर्देशों के अनुसार उन्हें अधिकतम 6 मिनट में अपनी प्रस्तुति पूरी करनी होगी। इसके बाद निर्णायकों की ओर से पूछे गए सवालों के जवाब देने के लिए 2 मिनट का प्रश्नोत्तरी सत्र होगा।

प्रिंस के पिता गगन सिंह ने बेटी की इस उपलब्धि पर खुशी और गर्व जताया है। वहीं, विद्यालय के प्रधानाचार्य मुनीश कुमार और समस्त शिक्षक वर्ग ने प्रिंस को शानदार सफलता के लिए बधाई दी और आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

रोहड़ू में महिला के कब्जे से 5 ग्राम चिट्टा बरामद, गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई; 21 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

रोहड़ू में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक महिला की तलाशी लेकर उसके कब्जे से लगभग 5 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की। आरोपी नवीनलता के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है।

155 सरकारी CBSE स्कूलों की बदलेगी पहचान, हरी यूनिफॉर्म से लेकर Olive Green भवन तक सब फाइनल; जानें क्या-क्या हुआ तय

हिमाचल प्रदेश के 155 सरकारी सीबीएसई स्कूलों की नई पहचान तय हो गई है। विद्यार्थियों के लिए हरे रंग की थीम वाली यूनिफॉर्म, शिक्षकों के लिए अलग ड्रेस कोड और स्कूल भवनों के लिए Olive Green व Sand Beige रंग निर्धारित किए गए हैं।

मंडी में 13 सितंबर को NDA और CDS परीक्षा, 7 केंद्रों पर 1810 अभ्यर्थी देंगे एग्जाम; 30 मिनट पहले बंद होंगे गेट… ADC प्रियांशु...

मंडी में 13 सितंबर 2026 को UPSC की NDA & NA (II) और CDS (II) परीक्षा सात केंद्रों पर होगी। 1810 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे और परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले केंद्रों के गेट बंद कर दिए जाएंगे।

धर्मशाला में नशे के खिलाफ बड़ी पहल, NAPDDR कार्यशाला में बना समन्वित रणनीति पर जोर; बोले हेमराज बैरवा- इसे जन आंदोलन बनाना होगा

धर्मशाला में NAPDDR के तहत एक दिवसीय हितधारक कार्यशाला आयोजित हुई। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने नशे के खिलाफ लड़ाई को सामाजिक आंदोलन बनाने और विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया।