Kangra: राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में करियर मार्गदर्शन का अनूठा अनुभव, छात्रों ने पाया नई दिशा

Date:

--Advertisement--

रिड़कमार, 2025। राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए एक करियर मार्गदर्शन व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन कार्यवाहक प्राचार्य श्री मनोज कुमार के निर्देशन में किया गया।

मुख्य वक्ता के रूप में पंजाब विश्वविद्यालय, एस.एस.जी.आर.सी. होशियारपुर के सहायक प्रोफेसर श्री सतीश कुमार ने छात्रों को करियर योजना, उच्च शिक्षा के अवसरों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और रोजगार के विभिन्न विकल्पों पर जानकारी दी।

श्री सतीश कुमार ने बदलते समय के अनुसार उभरते करियर विकल्पों पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को लक्ष्य निर्धारण, अनुशासन और निरंतर परिश्रम के लिए भी प्रेरित किया। विशेष रूप से उन्होंने विद्यार्थियों के सामने प्रेरक उदाहरण रखकर उन्हें करियर के विभिन्न आयामों के बारे में अवगत कराया।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों के मनोरंजन और प्रेरणा को बढ़ाते हुए श्री सतीश कुमार ने एक गीत भी प्रस्तुत किया, जिससे माहौल और उत्साहपूर्ण बन गया।

इस अवसर पर श्री हाकम चंद, श्री भूपिंदर सिंह और डॉ. आशा मिश्रा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभप्रद साबित हुआ।

कार्यक्रम के अंत में कॉलेज प्रबंधन और कार्यवाहक प्राचार्य श्री मनोज कुमार ने मुख्य वक्ता श्री सतीश कुमार का हृदयपूर्वक धन्यवाद करते हुए कार्यक्रम की सफलता की घोषणा की।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: बोह आपदा पीड़ितों के बीच पहुंचे मंत्री विक्रमादित्य सिंह, फाउंडेशन से दी आर्थिक राहत, सड़क के लिए ₹1 करोड़ जारी करने के निर्देश

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बोह पंचायत पहुंचकर आपदा प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने राजा वीरभद्र सिंह फाउंडेशन की ओर से 16 परिवारों को आर्थिक सहायता दी और बोह सड़क के लिए ₹1 करोड़ जारी करने के निर्देश दिए।

Kangra: कांगड़ा पहुंचे डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, माता ब्रजेश्वरी मंदिर में टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली के लिए की विशेष प्रार्थना

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कांगड़ा स्थित विश्व प्रसिद्ध माता ब्रजेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और विकास की कामना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में लोगों से भी मुलाकात की।

Kangra: दुख की घड़ी में रोटरी क्लब शाहपुर बना सहारा, परिवार को ₹11,000 की मदद और छात्र साहिल की कॉलेज फीस की माफ

रोटरी क्लब शाहपुर ने ग्राम खरीड़ी निवासी छात्र साहिल के परिवार को माता के निधन पर ₹11,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही द्रोणाचार्य कॉलेज ने साहिल की 50 प्रतिशत कॉलेज फीस माफ करने की घोषणा की।

Kangra: बोह घाटी आपदा के बीच आगे आया रोटरी क्लब शाहपुर, प्रशासन और विधायक को दिया हरसंभव सहयोग का भरोसा

बादल फटने से प्रभावित बोह घाटी का दौरा कर रोटरी क्लब शाहपुर ने राहत कार्यों का जायजा लिया। क्लब ने प्रशासन और विधायक केवल सिंह पठानिया को आवश्यकता पड़ने पर हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।