Kangra: पुलिस ने लंज-रानीताल नाका पर अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी, ड्राइवर गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा, 2025। पुलिस थाना कांगड़ा की चौकी लंज की टीम ने शराब माफिया के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। लंज-रानीताल मार्ग पर बासी के पास नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने एक कार से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की।

चौकी प्रभारी हामिद के नेतृत्व में देर शाम नाका लगाया गया था। इसी दौरान शक के आधार पर कार नंबर HP 40 E-7724 को रोका गया। तलाशी लेने पर कार के अंदर से 28 बोतल देसी शराब (संतरा मार्का) और 6 बोतल रॉयल स्टैग बरामद हुई। जब पुलिस ने कार चालक से कागजात मांगे तो वह कोई भी वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका।

डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी चालक रजिंदर सिंह, पुत्र बंता राम, निवासी कौड़ियां के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

यह कार्रवाई क्षेत्र में शराब माफिया और अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के प्रयास में पुलिस की सतत मेहनत का हिस्सा है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: गगल के मांझी पुल पर दर्दनाक हादसा, बस ने स्कूटी सवार युवक को कुचला; मौके पर मौत के बाद चक्का जाम

पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर गगल के मांझी पुल में निजी बस की टक्कर से रछियालू निवासी 40 वर्षीय संदीप कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने चक्का जाम कर हाईवे बंद कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिमाचल के युवा विद्वान भानुज वशिष्ठ को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, 4 नवंबर को दिल्ली में ‘संस्कृत भूषण’ से होंगे सम्मानित

हिमाचल के युवा संस्कृत विद्वान भानुज वशिष्ठ को संस्कृत भाषा और रामायण अध्ययन में योगदान के लिए 'संस्कृत भूषण सम्मान' से सम्मानित किया जाएगा। रामायण रिसर्च काउंसिल 4 नवंबर 2026 को नई दिल्ली में समारोह आयोजित करेगी। इसी अवसर पर डिजिटल प्लेटफॉर्म 'रामायण वार्ता' भी लॉन्च होगा।

हिमाचल में जमीन खरीदना हुआ महंगा! महिलाओं को 4% और पुरुषों को 6% स्टांप शुल्क, परिवार में संपत्ति ट्रांसफर करना अब सस्ता

हिमाचल प्रदेश में संपत्ति खरीदने और हस्तांतरित करने पर स्टांप शुल्क की नई दरें अधिसूचित हो गई हैं। महिलाओं के लिए एक करोड़ रुपये तक की संपत्ति पर 4% और अन्य व्यक्तियों के लिए 40 लाख रुपये तक की संपत्ति पर 6% शुल्क तय किया गया है। वहीं, परिवार के सदस्यों के बीच संपत्ति हस्तांतरण पर केवल 0.1% शुल्क लगेगा।

25 साल की कानूनी लड़ाई के बाद हिमाचल को मिला बड़ा खजाना! वाइल्ड फ्लावर हॉल से हर महीने आएंगे 3 करोड़, 35 साल में...

करीब 25 साल की कानूनी लड़ाई के बाद शिमला के वाइल्ड फ्लावर हॉल पर हिमाचल सरकार ने दोबारा पूर्ण नियंत्रण हासिल कर लिया है। होटल के संचालन के लिए रिकॉर्ड बोली के तहत सरकार को सालाना सकल राजस्व का 47.1 प्रतिशत हिस्सा मिलेगा। 35 साल में करीब 2,000 करोड़ रुपये की आमदनी का अनुमान है।