Kangra: गंगथ पंचायत में विधायक मलेंद्र राजन ने सुनी जनता की समस्याएं, 11.75 लाख के विकास कार्यों का शिलान्यास

Date:

--Advertisement--

इंदौरा, 24 नवंबर। विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के विधायक मलेंद्र राजन ने सोमवार को गंगथ पंचायत में आयोजित “आपका विधायक आपके द्वार” कार्यक्रम में ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। इस अवसर पर लोगों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं, विकास कार्यों और विभागीय शिकायतों को विधायक के सामने रखा।

विधायक ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य जनता तक सीधे पहुँचकर उनकी समस्याओं का समाधान करना है, और इसी उद्देश्य से यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है।

मलेंद्र राजन ने कहा, “जनता का विश्वास और सहयोग ही मुझे क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रेरित करता है। हर समस्या को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा और विकास कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे होंगे।” उन्होंने बताया कि हिमाचल सरकार जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है, चाहे स्वास्थ्य सेवाओं का सुदृढ़ीकरण हो या गरीब परिवारों के लिए सामाजिक सुरक्षा योजनाएँ।

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने गंगथ पंचायत में 11.75 लाख रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया। ये परियोजनाएँ पूरी होने के बाद स्थानीय जनता को मूलभूत सुविधाओं में सुधार का लाभ मिलेगा और पंचायत क्षेत्र में विकास की गति और तेज होगी।

इस अवसर पर पंचायत प्रधान सुरेंद्र भल्ला, वार्ड सदस्य राजीव चैधरी, कांग्रेस कार्यकर्ता नरेश शर्मा, अस्लम खान, राकेश शर्मा, महिला मंडल प्रधान रशीदा बेगम, बीडीओ सुदर्शन सिंह, नायब तहसीलदार प्रवेश शर्मा, एसडीओ जल शक्ति राजिंदर सनोरिया, एसडीओ लोक निर्माण हरीश ठाकुर, एसडीओ बिजली विभाग वीरेन्द्र, बीएमओ नूरपुर दिलबर सिंह, कानूनगो सुभाष और अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी व सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर के अधिराज मनकोटिया बने कांगड़ा NSUI के जिला अध्यक्ष, नगरोटा बगवां की उम्मीदवार को 9 वोटों से हराया; केवल सिंह पठानिया ने...

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अधिराज मनकोटिया जिला कांगड़ा NSUI के अध्यक्ष चुने गए हैं। उन्होंने नगरोटा बगवां की ईकानतिका को 9 मतों से हराया। जीत के बाद रैत पहुंचने पर केवल सिंह पठानिया ने उनका भव्य स्वागत किया।

हिमाचल के स्कूल-कॉलेजों में छात्राएं कितनी सुरक्षित? 3 साल में शिक्षकों के खिलाफ छेड़छाड़ की 24 शिकायतें, 10 मामले गंभीर; कहीं POCSO तो कहीं...

हिमाचल प्रदेश में पिछले तीन वर्षों के दौरान स्कूल और कॉलेजों में कार्यरत शिक्षकों के खिलाफ छात्राओं से छेड़छाड़ की 24 शिकायतें सामने आई हैं। इनमें 10 मामले पॉक्सो एक्ट, यौन उत्पीड़न और बैड टच जैसे गंभीर आरोपों से जुड़े हैं। जानिए किन जिलों में कितने मामले दर्ज हुए और सरकार ने क्या कार्रवाई की।

शिमला में मिठाई की दुकान पर छापा, गुलाब जामुन में मिले छोटे कॉकरोच और रबर बैंड; 25 किलो दूषित मिठाई दुकानदारों ने की नष्ट

शिमला के ओल्ड बस स्टैंड क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच के दौरान एक दुकान के गुलाब जामुन में छोटे कॉकरोच और रबर बैंड मिले। कार्रवाई के बाद करीब 25 किलो दूषित मिठाई नष्ट की गई। पांच दुकानों को नोटिस जारी करने की तैयारी है।

Kangra: मटौर वैली ब्रिज पर आज रात 11 बजे से सुबह 7 बजे तक पूरी तरह बंद रहेगी आवाजाही, 4 नवंबर को वन-वे ट्रैफिक;...

मटौर वैली ब्रिज पर निर्माण कार्य के चलते 3 नवंबर की रात 11 बजे से 4 नवंबर की सुबह 7 बजे तक सभी वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। 4 नवंबर को दिनभर वन-वे ट्रैफिक रहेगा। स्थानीय 20 किलोमीटर के दायरे के लोगों के लिए वार्षिक टोल पास 1500 रुपये में मिलेगा।