Himachal: केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला शिफ्टिंग विवाद: देहरा कैंपस में दाखिले कम, तीन कोर्स वापस धर्मशाला शिफ्ट

Date:

--Advertisement--

केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश को धर्मशाला से देहरा शिफ्ट किए जाने की प्रक्रिया के बीच अब बड़ा बदलाव सामने आया है। अगस्त में नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने के साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने कई विभागों को देहरा स्थानांतरित किया था, जिनमें पीजी डिप्लोमा कोर्स—बौद्ध अध्ययन, हिंदू अध्ययन और जनजातीय अध्ययन—भी शामिल थे। लेकिन देहरा कैंपस में इन विषयों में छात्रों ने लगभग कोई रुचि नहीं दिखाई। बौद्ध अध्ययन में तो एक भी एडमिशन नहीं हुआ। ऐसे में अब विवि प्रशासन ने इन तीनों कोर्सों को वापस धौलाधार कैंपस धर्मशाला में शिफ्ट कर दिया है।

इस कदम के बाद एक बार फिर से यह सवाल खड़ा हो गया है कि विश्वविद्यालय को पूरी तरह देहरा स्थानांतरित करने की योजना कितनी व्यवहारिक और छात्र-हितैषी है। धर्मशाला कैंपस को लेकर वर्षों से लंबित मुद्दे अभी भी सुलझ नहीं पाए हैं। 2009 से केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना होने के बावजूद धर्मशाला में प्रस्तावित स्थायी परिसर के लिए पर्यावरण मंत्रालय की अंतिम स्वीकृति लंबित है, क्योंकि राज्य सरकार की ओर से लगभग 30 करोड़ रुपये जमा नहीं करवाए गए। इस देरी के कारण करोड़ों का बजट होने के बावजूद निर्माण कार्य अधर में अटका हुआ है।

दूसरी ओर, देहरा कैंपस में निर्माण कार्य तेज़ी से जारी है और जनवरी 2026 से वहां पूर्ण शैक्षणिक गतिविधियां शुरू करने की तैयारी बताई जा रही है। फिलहाल विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन विषयों का शैक्षणिक महत्व अधिक है और जिनमें धर्मशाला में बेहतर अकादमिक माहौल उपलब्ध है, उन्हें वहीं चलाया जाएगा। कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने कहा कि कुछ विषयों में दाखिले कम हुए हैं, लेकिन धर्मशाला कैंपस में छात्रों की रुचि लगातार बढ़ रही है।

17 स्कूल, 90 विभाग का प्रस्ताव, लेकिन निर्माण अधूरा

स्वीकृत योजना के अनुसार विश्वविद्यालय में कुल 17 स्कूल स्थापित होने हैं, जिनके अंतर्गत 90 विभाग संचालित करने का प्रावधान है। हालांकि स्थायी भवन न होने के कारण फिलहाल करीब 12 से 13 स्कूलों के केवल कुछ विभाग ही चलाए जा रहे हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

HPBOSE का बड़ा फैसला! 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का पूरा पैटर्न बदला, अब MCQ, केस स्टडी और कठिन सवालों से होगी असली परीक्षा

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड मार्च 2027 से 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में नया प्रश्नपत्र पैटर्न लागू करेगा। अब MCQ, केस स्टडी और कम्पीटेंसी आधारित प्रश्न शामिल होंगे, जबकि मॉडल पेपर भी जारी कर दिए गए हैं।

HRTC बस में 31 ग्राम चिट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार; पुलिस अब खंगाल रही पूरे ड्रग नेटवर्क की कड़ी

बिलासपुर के स्वारघाट में पुलिस ने एचआरटीसी बस से 31 ग्राम चिट्टा बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस पूरे ड्रग सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुट गई है।

चिंतपूर्णी मंदिर में बड़ा डिजिटल फर्जीवाड़ा! एक ही ट्रांजेक्शन आईडी से हुए कई भुगतान, पुलिस ने शुरू की साइबर जांच

चिंतपूर्णी मंदिर की सुगम दर्शन पास व्यवस्था में डिजिटल भुगतान से जुड़ी बड़ी अनियमितता सामने आई है। एक ही ट्रांजेक्शन आईडी और मोबाइल नंबर से कई भुगतान दर्ज मिलने के बाद पुलिस ने करीब 80 संदिग्ध लेनदेन की साइबर जांच शुरू कर दी है।

कांगड़ा की बेटी मेघना डोगरा ने किया कमाल! GATE पास कर IIT कानपुर में PhD के लिए बनाई जगह

कांगड़ा जिले के नकोदर गांव की मेघना डोगरा ने GATE परीक्षा पास कर IIT कानपुर में फिजिक्स (मैटेरियल साइंस) में पीएचडी के लिए पात्रता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में गर्व और खुशी का माहौल है।