Kangra: ज्वालामुखी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, रविवार को 12 हजार श्रद्धालुओं ने किए माता के दर्शन

Date:

--Advertisement--

विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में रविवार को आस्था का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। अवकाश होने की वजह से सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और करीब 12,000 भक्तों ने पवित्र अखंड ज्योति के दर्शन कर मां ज्वाला का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर के कपाट खुलते ही भक्तों की लंबी कतारें लग गईं और देर शाम तक परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

मंदिर परिसर के साथ-साथ ज्वालामुखी शहर और मुख्य बाजारों में भी रौनक देखने को मिली। बाजार यात्रियों से खचाखच भरे रहे, जिससे स्थानीय कारोबारियों की बिक्री में भी खासा इजाफा हुआ और उनके चेहरों पर संतोष साफ झलकता दिखा।

भीड़ को ध्यान में रखते हुए मंदिर न्यास ने पहले ही विशेष इंतजाम किए थे। अतिरिक्त पुलिस बल, होमगार्ड और पूर्व सैनिकों की तैनाती की गई थी, जिन्होंने भक्तों को व्यवस्थित तरीके से कतारबद्ध करवाया और शांतिपूर्वक दर्शन कराए। मंदिर न्यास सदस्य जितेश शर्मा ने बताया कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यात्रियों को परिक्रमा मार्ग से होते हुए मुख्य गर्भगृह तक पहुंचाया गया।

मंदिर अधिकारी एवं तहसीलदार मनोहर लाल शर्मा ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं, जिससे पूरे दिन दर्शन का क्रम आराम से चलता रहा। वहीं, व्यवस्था निरीक्षक रवि दत्त भारद्वाज ने बताया कि लंगर में भक्तों के लिए शुद्ध और सात्विक भोजन की विशेष व्यवस्था की गई थी। मंदिर पुजारी अभिनेंद्र शर्मा और लवलेश शर्मा ने कहा कि रविवार होने के कारण सामान्य दिनों से कहीं अधिक श्रद्धालु पहुंचे, लेकिन सुचारू व्यवस्था के चलते सभी को आराम से दर्शन कराए गए।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: पालमपुर में चिट्टा नेटवर्क पर बड़ा वार, 3.71 ग्राम हेरोइन और ₹6,000 नकदी के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार

पालमपुर में कांगड़ा पुलिस ने एंटी-चिट्टा अभियान के तहत 3.71 ग्राम हेरोइन और ₹6,000 नकदी बरामद कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।

कांगड़ा पुलिस का बड़ा एक्शन! धर्मशाला और पालमपुर में चिट्टे के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस ने एंटी-चिट्टा अभियान के तहत धर्मशाला और पालमपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों मामलों में कुल 16.33 ग्राम चिट्टा बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किए हैं।

दिल्ली-लेह HRTC बस से 27.60 ग्राम चिट्टा बरामद, बिलासपुर पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा

बिलासपुर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने स्वारघाट में दिल्ली-लेह जा रही एचआरटीसी बस से 27.60 ग्राम चिट्टा बरामद कर हरियाणा और कुल्लू के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अंतरराज्यीय नशा नेटवर्क की जांच में जुटी है।

वोल्वो बस में 143 ग्राम चिट्टा बरामद, मंडी पुलिस ने युवक-युवती को किया गिरफ्तार

मंडी पुलिस ने पुंघ फोरलेन पर नाकाबंदी के दौरान एक वोल्वो बस से 143.180 ग्राम चिट्टा बरामद कर कुल्लू के युवक और युवती को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।