Mandi: मंडी में राजस्व टीम पर बाप-बेटे ने किया दराट से हमला, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Date:

--Advertisement--

मंडी जिले के रिवालसर क्षेत्र के मुहाल दूसरा खाबू में राजस्व विभाग की टीम पर बाप-बेटे द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। इस दौरान कानूनगो मोरध्वज की अगुवाई में जमीन की निशानदेही की जा रही थी। हमला करने का पूरा मामला एक वीडियो में कैद हो गया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, गांव दूसरा खाबू के निवासी नरोतम और उसके बेटे देशराज ने राजस्व टीम के कार्य में बाधा उत्पन्न की। आरोप है कि दोनों आरोपियों ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए तेजधार हथियार (दराट) से कानूनगो मोरध्वज और उनकी टीम पर हमला करने का प्रयास किया।

मामले की पुष्टि डीएसपी हैड क्वार्टर मंडी दिनेश कुमार ने की। उन्होंने बताया कि पुलिस ने कानूनगो मोरध्वज की शिकायत के आधार पर बाप-बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करेगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर दशहरा उत्सव-2026 का भव्य आगाज, मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया की मौजूदगी में निकली शोभा यात्रा

जिला स्तरीय दशहरा उत्सव शाहपुर-2026 का शुभारंभ रामेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना और भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया शामिल हुए। शोभा यात्रा एसडीएम कार्यालय से 39 मील स्थित दशहरा मैदान तक निकाली गई।

Kangra: शाहपुर में CIA टीम की बड़ी कार्रवाई, दरगेला पंचायत के थंबा गांव के 19 वर्षीय युवक से 4.48 ग्राम चिट्टा बरामद; NDPS एक्ट...

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने शाहपुर के घटनालु में कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय युवक कर्तव्य पठानिया को 4.48 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: शाहपुर के कनोल स्कूल में 8 किशोरियों को लगी HPV वैक्सीन, धर्मशाला में 100 शिक्षकों को दिया गया WIFS प्रशिक्षण

कांगड़ा जिले के कनोल स्कूल में HPV टीकाकरण सत्र के दौरान 8 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं, धर्मशाला में लगभग 100 शिक्षकों को WIFS कार्यक्रम के तहत आयरन और फोलिक एसिड की गोलियों के लाभ व सही सेवन की जानकारी दी गई।

Kangra: शाहपुर स्कूल में गूंजे ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ के नारे, भूकंप मॉक ड्रिल से छात्रों ने सीखे बचाव के तरीके

राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाहपुर में भूकंप मॉक ड्रिल, सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने आपदा प्रबंधन और यातायात सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं को सीखा।