Una: पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने सतपाल सत्ती को भेजा लीगल नोटिस, 15 दिन में माफी न हुई तो दर्ज होगा मानहानि का मुकदमा

Date:

--Advertisement--

ऊना से पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता सतपाल सिंह रायजादा ने वर्तमान विधायक सतपाल सिंह सत्ती को कानूनी नोटिस भेजा है। रायजादा ने पत्रकार वार्ता में कहा कि यदि सत्ती उनके ऊपर लगाए गए व्यक्तिगत और गंभीर आरोपों पर माफी नहीं मांगते, तो वह 15 दिनों के भीतर अदालत में मानहानि का मुकदमा दर्ज करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कानूनी लड़ाई में वे हर हाल में जीत हासिल करेंगे।

रायजादा ने आरोप लगाया कि सत्ती ने उनके होटल के संबंध में वेश्यावृत्ति और धन के बंटवारे जैसे संगीन आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में 15 दिन की सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दी गई है, और कुछ ही दिन में इसे मीडिया के सामने भी पेश किया जाएगा। रायजादा के अनुसार, जिस लड़ाई-झगड़े का वीडियो है उसमें कुछ भाजपा समर्थित लोगों के चेहरे भी साफ दिख रहे हैं।

पूर्व विधायक ने कहा कि उन पर लगाए जा रहे व्यक्तिगत लांछन और उनके होटल व्यवसाय को बदनाम करने का प्रयास हो रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि उनके होटल और व्यवसाय कानूनी हैं और कोई भी आरोप प्रमाणित नहीं है। उन्होंने सतपाल सत्ती से कहा कि या तो आरोप साबित करें या माफी मांगें, नहीं तो उन्हें अदालत में केस का सामना करना पड़ेगा।

रायजादा ने यह भी कहा कि जिस कालोनी की चर्चा की जा रही है वह उनकी पैतृक संपत्ति है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांगड़ा बैंक से ली गई ओटीएस स्कीम कानूनी रूप से वैध है और इसे जयराम सरकार के समय जारी आरबीआई गाइडलाइंस के अनुसार लागू किया गया था। इस स्कीम के तहत 400 से अधिक लोगों ने ऋण की वापसी की है।

इसके अलावा उन्होंने संकेत दिया कि शीघ्र ही वह विधायक सत्ती के संबंध में भी कई खुलासे करेंगे। रायजादा ने आरोप लगाया कि संतोषगढ़ निवासी के मर्डर के समय भाजपा नेताओं का व्यवहार अमानवीय था और सत्ती का मानसिक संतुलन खो जाने के कारण वह अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि सत्ती विधायक हंसराज के मामलों पर क्यों चुप हैं और केवल उनके ऊपर ही आरोप लगाते हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Chamba: 13 जुलाई को डल्हौजी-बनीखेत के कई इलाकों में रहेगा लंबा पावर कट, घर से निकलने से पहले जरूर देखें पूरी सूची

13 जुलाई को डल्हौजी और बनीखेत के कई इलाकों में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग ने मरम्मत कार्य के चलते यह शटडाउन घोषित किया है।

Himachal: शादी के कुछ घंटों बाद ही भागी दुल्हन! हिमाचल में फिर सामने आया ‘लुटेरी दुल्हन’ का मामला, इस बार दूल्हे की चालाकी पड़...

ऊना के अम्बोटा गांव में शादी के कुछ घंटों बाद जालंधर से आई दुल्हन फरार हो गई। दूल्हा पक्ष की सतर्कता से दुल्हन और उसकी मां को बीच रास्ते में पकड़ लिया गया। इलाके में कुछ दिनों के भीतर ‘लुटेरी दुल्हन’ का यह दूसरा मामला सामने आया है।

Kangra: रात 2 बजे क्रिकेट मैदान पहुंचे भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा, खिलाड़ियों से कही ऐसी बात जिसने जीत लिया सबका दिल

बसनूर गांव में आयोजित डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा देर रात मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने युवाओं से खेलों को अपनाने और नशे से दूर रहने का आह्वान किया।

Dr. Sharda Ayurveda: कौन-कौन सी बीमारियों का होता है इलाज, कहां हैं इसके क्लीनिक और क्या है इसकी बड़ी उपलब्धि? पढ़ें पूरी खबर

डॉ. शारदा आयुर्वेदा वर्ष 2013 से आयुर्वेद के माध्यम से लोगों का उपचार कर रहा है। संस्थान का दावा है कि 15 लाख से अधिक मरीजों का सफल उपचार किया जा चुका है और देश के कई राज्यों में इसके क्लीनिक संचालित हैं।