चम्बा के संवेदनशील NH-154A तटबंधों की मरम्मत के लिए केंद्र से 93.55 करोड़ की स्वीकृति, विक्रमादित्य सिंह ने जताई संतुष्टि

Date:

--Advertisement--

राज्य सरकार के लगातार और प्रभावी प्रयासों के परिणामस्वरूप भारत सरकार ने नैशनल हाईवे-154ए के संवेदनशील हिस्सों पर तटबंधों की विशेष मुरम्मत के लिए लगभग 93.55 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। यह जानकारी लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने जारी बयान में दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार सड़क अवसंरचना को मजबूत और सुरक्षित बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है और केंद्र द्वारा दी गई यह स्वीकृति उन्हीं प्रयासों का परिणाम है।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मानसून के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर बार-बार होने वाले नुकसान को देखते हुए राज्य सरकार ने इसे केंद्र के समक्ष प्राथमिकता के साथ उठाया। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थानीय प्रशासन और अधिकारियों से चर्चा की और त्वरित वित्तीय सहायता के लिए प्रस्ताव भेजा। यह परियोजना चम्बा जिले के चक्की-बनीखेत-चम्बा-भरमौर सड़क मार्ग के संवेदनशील तटबंधों की मरम्मत से संबंधित है।

उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत वर्ष 2025-26 में 30 प्रतिशत कार्य, 2026-27 में संपूर्ण कार्य और वर्ष 2031-32 तक नियमित रखरखाव का प्रावधान किया गया है। इससे संवेदनशील हिस्सों की लंबे समय तक सुरक्षा सुनिश्चित होगी और सड़क की मजबूती में वृद्धि होगी।

मंत्री ने कहा कि NH-154A न केवल पर्यटन और व्यापार के लिए, बल्कि स्थानीय लोगों के दैनिक आवागमन के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण मार्ग है। तटबंधों की मजबूती से भारी बारिश के दौरान मार्ग बंद होने की घटनाएं कम होंगी। उन्होंने यह भी बताया कि सड़क धंसने की घटनाएं न केवल यात्रियों के लिए खतरनाक हैं, बल्कि आवश्यक सेवाओं और आर्थिक गतिविधियों को भी प्रभावित करती हैं।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि यह स्वीकृति राज्य में सड़क सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। राज्य सरकार अन्य संवेदनशील राष्ट्रीय राजमार्गों के लिए भी इसी तरह की स्वीकृतियां प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस परियोजना के लिए शिमला में मंत्रालय के क्षेत्रीय अधिकारी को आहरण एवं वितरण अधिकारी नियुक्त किया गया है और सभी कार्य भूतल परिवहन मंत्रालय के तकनीकी दिशा-निर्देशों के अनुसार ही किए जाएंगे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय में ABVP का 7वें दिन भी प्रदर्शन, फीस बढ़ोतरी और ICAR सीटें बहाल करने की मांग

पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय में ABVP का फीस बढ़ोतरी और ICAR सीटों में कमी के विरोध में सातवें दिन भी प्रदर्शन जारी रहा। छात्र संगठन ने फीस वापस लेने, ICAR सीटें बहाल करने, स्थायी कुलपति नियुक्त करने और विश्वविद्यालय की शैक्षणिक सुविधाओं में सुधार की मांग उठाई।

हिमाचल में रेल कनेक्टिविटी को मिलेगी नई दिशा! पठानकोट-जोगिंदरनगर ब्रॉडगेज लाइन का सर्वे शुरू, कांगड़ा की तस्वीर बदलने की तैयारी

पठानकोट-जोगिंदरनगर ब्रॉडगेज रेलवे लाइन की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। करीब 200 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर में DPR और Final Location Survey के लिए फील्डवर्क शुरू हो गया है। सर्वे में पर्यटन, यात्री और माल ढुलाई की संभावनाओं का आकलन किया जा रहा है।

हिमाचल में 300 से ज्यादा क्लीनिक जांच के घेरे में, युवाओं को पर्ची पर नशे की दवाएं देने का चौंकाने वाला खुलासा

हिमाचल प्रदेश में 300 से अधिक निजी क्लीनिकों, अनधिकृत स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं और झोलाछाप डॉक्टरों की जांच के दौरान नशीली और नियंत्रित दवाओं के संभावित दुरुपयोग का मामला सामने आया है। कांगड़ा, सोलन और सिरमौर में सबसे अधिक मामले मिले हैं।

सोलन में मशरूम किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब 8 दिन में तैयार होगी ढिंगरी की फसल; नई तकनीक से बढ़ेगा उत्पादन और मुनाफा

सोलन स्थित मशरूम अनुसंधान एवं निदेशालय ने ढिंगरी मशरूम की पिंक प्रजाति का हाईब्रिड बीज तैयार किया है। नई तकनीक से फसल महज आठ दिन में तैयार होने का दावा है। इससे किसानों को कम समय में अधिक उत्पादन और एक महीने में दो से तीन क्रॉप लेने का अवसर मिल सकता है।