हमीरपुर: आवाहदेवी रोड पर स्कूली बच्चों से भरी टैंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त, बड़ा हादसा टला

Date:

--Advertisement--

हमीरपुर के भोटा क्षेत्र में शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब ढो गांव के पास आवाहदेवी रोड पर स्कूली बच्चों से भरी एक टैंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर एक जीप से टकरा गई और खाई में गिरने के कगार पर लटक गई। राहत की बात यह रही कि हादसे में सभी बच्चे सुरक्षित रहे और उन्हें कोई चोट नहीं आई।

मिली जानकारी के अनुसार, टैंपो ट्रैवलर बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रही थी। पक्का डंगा के पास एक तीखे मोड़ पर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे दुर्घटना हुई। हादसे के बाद छात्रों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू कर दिया, जिससे सभी छात्रों और चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अगर गाड़ी खाई में गिर जाती, तो बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। हाल ही में एसडीएम भोटा ने निजी स्कूल बसों में पाई गई खामियों को सुधारने के आदेश दिए थे। पुलिस लगातार निजी स्कूल बसों के खिलाफ चालान काट रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हिमाचल के युवाओं के लिए UAE में नौकरी का मौका, इलेक्ट्रीशियन और फिटर को मिलेगा 1300 दिरहम तक वेतन; 14 अक्टूबर तक करें...

हिमाचल के ITI डिप्लोमा धारकों के लिए UAE में इलेक्ट्रीशियन और फिटर की नौकरी का अवसर है। वर्टिव गल्फ LLC में चयनित उम्मीदवारों को 1100 से 1300 दिरहम मासिक वेतन के साथ ओवरटाइम, भोजन, आवास और परिवहन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। आवेदन की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर है।

Kangra: धर्मशाला में 12 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, जोनल अस्पताल से HPCA स्टेडियम तक इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

धर्मशाला में 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। रखरखाव कार्य के चलते जोनल अस्पताल, सिविल लाइंस, रामनगर, मैकलोडगंज, HPCA स्टेडियम समेत कई क्षेत्रों में बिजली प्रभावित होगी। खराब मौसम की स्थिति में शटडाउन अगले दिन लिया जाएगा।

Kangra: शाहपुर में HPV टीकाकरण को लेकर जागरूकता सत्र, सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दी जानकारी; 8 लाभार्थियों को लगाया गया टीका

शाहपुर में बीएमओ डॉ. कविता ठाकुर की अध्यक्षता में HPV टीकाकरण जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। डॉ. नेहा राणा ने सर्वाइकल कैंसर और HPV से जुड़ी बीमारियों से बचाव में टीकाकरण का महत्व बताया। हरचकियां और बरंज में कुल 8 लाभार्थियों को टीका लगाया गया।

Kangra: रैत स्कूल में सड़क सुरक्षा को लेकर खास अभियान, नारा लेखन से भाषण तक हुईं प्रतियोगिताएं; विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति किया...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत में सड़क सुरक्षा क्लब की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नारा लेखन, निबंध, वाद-विवाद और भाषण प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को यातायात नियमों और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।