Kangra: चबाकू बस्ती को मिला सालों का तोहफा, केवल सिंह पठानिया ने खत्म की पेयजल की बड़ी परेशानी

Date:

--Advertisement--

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की पंचायत मेटी के वार्ड नंबर एक स्थित चबाकू बस्ती की वर्षों पुरानी पेयजल समस्या का आखिरकार समाधान हो गया है। शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने 31 दिसंबर को यहां विद्युत संचालित हैंडपंप का लोकार्पण कर इसे जनता को समर्पित किया। इस पहल से स्थानीय लोगों को अब स्वच्छ पेयजल की सुविधा आसानी से उपलब्ध हो सकेगी।

लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान विधायक केवल सिंह पठानिया ने स्थानीय निवासियों से संवाद किया और उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। बस्ती में पहुंचने पर स्थानीय जनता ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। विधायक ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से बीते तीन वर्षों में शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई दिशा मिली है। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि विकास कार्य टीमवर्क और समर्पण का परिणाम हैं।

केवल सिंह पठानिया ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद प्रदेश सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से हिमाचल प्रदेश को लगातार विकास की राह पर आगे बढ़ा रही है। उन्होंने चबाकू बस्ती में बिजली की लो वोल्टेज समस्या के स्थायी समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके साथ ही विधायक ने बस्ती में पांच सोलर लाइटें स्थापित करने की घोषणा भी की।

विधायक ने कहा कि वे शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे और हर परिस्थिति में क्षेत्रवासियों के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे, जिनमें ईश्वर दास, सुरिंदर मिश्रा, रणदीप राणा, सादिक खान, अर्जुन सिंह, वीरेंद्र राणा, शिव कुमार मिश्रा, सुधीर धीमान, अमन कुमार, एससी प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुभाष चंद नागला, प्रवेश कुमार, परसराम, रमेश ठाकुर, अनूप शर्मा, ओम प्रकाश, तकदीर सिंह, रोशन लाल, निर्मल सिंह, सुभाष चंद, भूपिंदर सिंह, मदन ठाकुर, डिडो राम, नवनीत शर्मा और सुरजीत कुमार शामिल रहे।

कार्यक्रम में उप मंडल अधिकारी करतार चंद, अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग अमित डोगरा, एसडीओ विद्युत विभाग आशीष कुमार, एसडीओ लोक निर्माण विभाग बलबीत सिंह, तहसीलदार राकेश कुमार, प्रधान संजू देवू, उप प्रधान मुख्तयार सिंह पम्मू, पंचायत समिति सदस्य विनय कुमार, एसडीओ जल शक्ति विभाग रजाक मोहम्मद, कृष्ण कुमार जेई लोक निर्माण विभाग और पवन कुमार जेई खंड विकास रैत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में भाजपा का 2027 के लिए बड़ा प्लान, युवा और मातृशक्ति को साथ जोड़कर गांव-गांव जनसंवाद का ऐलान

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में युवा शक्ति और मातृशक्ति की बैठक में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने और गांव-गांव जनसंवाद अभियान चलाने का फैसला लिया गया। बैठक में केंद्र सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने, कांग्रेस की चुनावी गारंटियों पर सरकार से जवाब मांगने और नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने पर भी चर्चा हुई।

Kangra: शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा का समापन, विधायक केवल सिंह पठानिया ने की ज्योति प्रज्वलित; साध्वी भाग्यश्री भारती ने बताया आत्मा-परमात्मा के मिलन में...

शाहपुर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के सप्तम दिवस साध्वी भाग्यश्री भारती जी ने भगवान श्री कृष्ण और रुक्मणी विवाह का आध्यात्मिक अर्थ समझाया। उन्होंने गुरु को आत्मा और परमात्मा के मिलन का माध्यम बताते हुए नारी सम्मान, जागरूकता और ‘संतुलन’ प्रकल्प की जानकारी दी।

पांवटा साहिब में 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, चीखें सुनकर पहुंचे लोग तो अंधेरे में फरार हुआ आरोपी

सिरमौर के पांवटा साहिब क्षेत्र में 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की हैं। बच्ची का मेडिकल परीक्षण करवाया गया है।

कांगड़ा में 16 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ट्यूशन के लिए निकला था अभिलाष; दो अज्ञात लोगों को लेकर पुलिस को दिया...

कांगड़ा के लंबागांव में 16 वर्षीय छात्र अभिलाष की टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह 27 अगस्त को ट्यूशन के लिए निकला था और अगले दिन घर से कुछ दूरी पर बदहवास हालत में मिला था। छात्र ने पुलिस को दो अज्ञात लोगों के उसे ट्राले में ले जाने और कुछ पिलाने की बात बताई थी।