Himachal: नव वर्ष 2026 पर मुख्यमंत्री सुक्खू का संदेश, बोले– नई उम्मीदों और विकास की नई शुरुआत बनेगा यह साल

Date:

--Advertisement--

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेशवासियों को नव वर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं और मंगलकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की कि नया साल सभी के जीवन में खुशियां, नई ऊर्जा और नई उम्मीदें लेकर आए। मुख्यमंत्री ने कहा कि नव वर्ष नए संकल्पों और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का अवसर देता है।

अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते वर्ष हिमाचल प्रदेश ने कई प्राकृतिक आपदाओं और चुनौतियों का सामना किया, लेकिन प्रदेश की जनता ने सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर मुश्किल का डटकर सामना किया। उन्होंने कहा कि यह वर्ष प्रदेश के लिए विकास और उपलब्धियों से भरा रहा है और शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि तथा बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में कई अहम कदम उठाए गए हैं।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि सरकार की चिट्टा मुक्त हिमाचल मुहिम को जनता का व्यापक समर्थन मिला है, जो आने वाले समय में भी जारी रहेगा। उन्होंने भरोसा जताया कि प्रदेश सरकार भविष्य में भी लोगों के हितों और हिमाचल के विकास के लिए पूरी मजबूती से खड़ी रहेगी।

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से कांगड़ा वैली कार्निवल, शिमला विंटर कार्निवल और डलहौजी विंटर फेस्ट जैसे आयोजनों की अभिनव पहल की गई। प्रदेश के इतिहास में पहली बार नव वर्ष के अवसर पर शुरू की गई इन पहलों से पर्यटन उद्योग को नया प्रोत्साहन मिला है। इन आयोजनों के चलते शिमला, चंबा और धर्मशाला में पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था और पर्यटन को बल मिला है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि नए साल में सभी मिलकर हिमाचल को स्वच्छ, स्वस्थ और आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि जनता की सहभागिता ही सरकार की सबसे बड़ी ताकत है। अंत में उन्होंने कामना की कि नव वर्ष 2026 सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में भाजपा का 2027 के लिए बड़ा प्लान, युवा और मातृशक्ति को साथ जोड़कर गांव-गांव जनसंवाद का ऐलान

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में युवा शक्ति और मातृशक्ति की बैठक में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने और गांव-गांव जनसंवाद अभियान चलाने का फैसला लिया गया। बैठक में केंद्र सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने, कांग्रेस की चुनावी गारंटियों पर सरकार से जवाब मांगने और नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने पर भी चर्चा हुई।

Kangra: शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा का समापन, विधायक केवल सिंह पठानिया ने की ज्योति प्रज्वलित; साध्वी भाग्यश्री भारती ने बताया आत्मा-परमात्मा के मिलन में...

शाहपुर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के सप्तम दिवस साध्वी भाग्यश्री भारती जी ने भगवान श्री कृष्ण और रुक्मणी विवाह का आध्यात्मिक अर्थ समझाया। उन्होंने गुरु को आत्मा और परमात्मा के मिलन का माध्यम बताते हुए नारी सम्मान, जागरूकता और ‘संतुलन’ प्रकल्प की जानकारी दी।

पांवटा साहिब में 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, चीखें सुनकर पहुंचे लोग तो अंधेरे में फरार हुआ आरोपी

सिरमौर के पांवटा साहिब क्षेत्र में 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की हैं। बच्ची का मेडिकल परीक्षण करवाया गया है।

कांगड़ा में 16 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ट्यूशन के लिए निकला था अभिलाष; दो अज्ञात लोगों को लेकर पुलिस को दिया...

कांगड़ा के लंबागांव में 16 वर्षीय छात्र अभिलाष की टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह 27 अगस्त को ट्यूशन के लिए निकला था और अगले दिन घर से कुछ दूरी पर बदहवास हालत में मिला था। छात्र ने पुलिस को दो अज्ञात लोगों के उसे ट्राले में ले जाने और कुछ पिलाने की बात बताई थी।