जसवां-प्रागपुर में देर रात वन विभाग का बड़ा एक्शन, अवैध लकड़ी तस्करी का भंडाफोड़, चार वाहन जब्त

Date:

--Advertisement--

जसवां-प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र में वन विभाग ने अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार वाहनों को जब्त किया है। यह कार्रवाई 31 दिसंबर की देर रात वन विभाग परिक्षेत्र सदवा की टीम द्वारा की गई। बीओ सुनील कुमार के नेतृत्व में चल रही गश्त के दौरान टीम ने बीहन क्षेत्र, ढलियारा से तीन और कलोहा क्षेत्र से एक वाहन को कब्जे में लिया।

जानकारी के मुताबिक, तिरपाल से ढकी इन गाड़ियों में मिक्स अवैध लकड़ी भरकर हिमाचल प्रदेश से बाहरी राज्यों की ओर ले जाई जा रही थी। जब्त किए गए वाहनों में तीन पिकअप ट्राले और एक एलपी ट्रक शामिल हैं। इन वाहनों के नंबर HP 36A 5691, HP 36F 9706, HP 36F 5744 और HP 36C 5590 बताए गए हैं।

जांच के दौरान जब वाहन चालकों से लकड़ी से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए, तो एक गाड़ी के कागजात ओवरडेट पाए गए, जबकि बाकी तीन वाहनों के चालक कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद वन विभाग ने सभी गाड़ियों को लकड़ी सहित जब्त कर लिया और संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

वन विभाग ने बताया कि यह भी जांच की जा रही है कि अवैध लकड़ी कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। इस पूरी कार्रवाई में डिप्टी रेंजर राजेश कुमार, फॉरेस्ट गार्ड दिनेश कुमार और मिनाक्षी धीमान के साथ-साथ वन मित्र आरज़ू, सुजल, अनामिका और रोहन भी मौके पर मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर के कनोल स्कूल में 8 किशोरियों को लगी HPV वैक्सीन, धर्मशाला में 100 शिक्षकों को दिया गया WIFS प्रशिक्षण

कांगड़ा जिले के कनोल स्कूल में HPV टीकाकरण सत्र के दौरान 8 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं, धर्मशाला में लगभग 100 शिक्षकों को WIFS कार्यक्रम के तहत आयरन और फोलिक एसिड की गोलियों के लाभ व सही सेवन की जानकारी दी गई।

Kangra: शाहपुर स्कूल में गूंजे ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ के नारे, भूकंप मॉक ड्रिल से छात्रों ने सीखे बचाव के तरीके

राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाहपुर में भूकंप मॉक ड्रिल, सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने आपदा प्रबंधन और यातायात सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं को सीखा।

Kangra: कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री रेणु बजवारिया का निधन, शाहपुर में शोक की लहर; सामाजिक कार्यों में रही अहम भूमिका

कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री और प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व महासचिव रेणु बजवारिया का 58 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन से शाहपुर और सुधेड़ क्षेत्र में शोक की लहर है।

Kullu: आनी में बाजार गई महिला लापता, पति की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज; पुलिस ने शुरू की तलाश

कुल्लू जिले के आनी में बाजार गई एक महिला के वापस नहीं लौटने पर उसके पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता को आशंका है कि कोई व्यक्ति महिला को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पुलिस ने BNS की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।