Kangra: द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज रैत में रोट्रैक्ट क्लब व एनएसएस की नशा विरोधी रैली, युवाओं ने दिया नशामुक्त समाज का संदेश

Date:

--Advertisement--

द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रैत में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से रोट्रैक्ट क्लब ऑफ द्रोणाचार्य और राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के संयुक्त तत्वावधान में एंटी-ड्रग अवेयरनेस रैली का सफल आयोजन किया गया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और उन्हें स्वस्थ व जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

रैली का नेतृत्व रोट्रैक्ट क्लब के अध्यक्ष आरटीआर. अभिनव राणा ने किया। उनके साथ रोट्रैक्ट क्लब के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स, क्लब सदस्य और एनएसएस की अध्यक्ष साक्षी शर्मा भी मौजूद रहीं। इस दौरान बीबीए, बीसीए, बीकॉम और बीएड पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे उत्साह के साथ नशामुक्ति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया।

कार्यक्रम में पीओ एवं सहायक प्राध्यापक सचिन की उपस्थिति ने विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया। उनके मार्गदर्शन और सहयोग से रैली को सफल दिशा मिली। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने नारे और जागरूकता संदेशों के माध्यम से नशे से दूर रहने का आह्वान किया और समाज को सकारात्मक आदतें अपनाने के लिए प्रेरित किया।

इस संयुक्त पहल के माध्यम से रोट्रैक्ट क्लब ऑफ द्रोणाचार्य और एनएसएस इकाई ने युवाओं की सामाजिक जिम्मेदारी और संस्थान की सामुदायिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता को प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

चंबा में रावी नदी को लेकर बड़ा अलर्ट, 29 अगस्त रात से खुलेंगे बांध के गेट; इस समय तक नदी किनारे जाने पर रोक

चंबा में चमेरा-II और चमेरा-III बांधों से सिल्ट फ्लशिंग के लिए 29 अगस्त रात 11 बजे से गेट खोले जाएंगे। इससे रावी नदी का जलस्तर और बहाव बढ़ सकता है। एनएचपीसी ने लोगों को नदी किनारे न जाने की चेतावनी दी है।

हिमाचल के सरकारी CBSE स्कूलों में 117 कंप्यूटर शिक्षकों की नियुक्ति, ₹30 हजार मानदेय; जानें पूरी शर्तें

हिमाचल प्रदेश के सरकारी CBSE स्कूलों में 117 कंप्यूटर शिक्षकों की नियुक्ति हुई है। शिक्षकों को 30 हजार रुपये मासिक निश्चित मानदेय मिलेगा और नियुक्ति पांच वर्ष के लिए अस्थायी आधार पर होगी। जानें नियुक्ति की पूरी शर्तें।

Kangra: 30 अगस्त को धर्मशाला के इन इलाकों में 2 घंटे बिजली रहेगी बंद, देखें पूरी लिस्ट

धर्मशाला में 30 अगस्त को कचैहरी और एजुकेशन फीडर से जुड़े कई इलाकों में दोपहर 1 बजे से शाम 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों की सूची जारी कर लोगों से सहयोग की अपील की है।

परवाणू के नए बस अड्डे में बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल, दुकानों में घुसा पानी; सामान खराब होने से लाखों के नुकसान का...

परवाणू के नए बस अड्डे में तेज बारिश के बाद जलभराव हो गया और पानी कई दुकानों के अंदर तक पहुंच गया। दुकानदारों के अनुसार सामान, फ्रिज और बिजली के उपकरण खराब हुए हैं। जल निकासी व्यवस्था पर अब गंभीर सवाल उठ रहे हैं।