Sirmaur: सिरमौर में एक्सल उठाकर दौड़ते टिप्परों पर आरटीओ की सख्त कार्रवाई, 9 लाख का जुर्माना लगाया

Date:

--Advertisement--

सिरमौर, 20 नवंबर: आरटीओ सोना चंदेल और उनकी टीम ने यातायात नियमों की अवहेलना कर सड़कों पर दौड़ने वाले टिप्पर संचालकों के खिलाफ जोरदार कार्रवाई की है। इस अभियान में 37 टिप्परों पर लगभग 9 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

टीम में एआरटीओ राकेश वर्मा, हरजीत सिंह, धर्मेंद्र और अजय तन्वर भी शामिल थे। बुधवार और वीरवार की सुबह 5 बजे से 11 बजे तक आरटीओ टीम ने कालाअम्ब से पांवटा साहिब तक विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर 100 से अधिक वाहनों की जांच की।

जांच के दौरान पता चला कि रेत और बजरी लादे अधिकांश टिप्पर एक्सल उठाकर चल रहे थे, जो सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा जारी नियमों के खिलाफ हैं। ऐसे वाहन न केवल नियम तोड़ रहे थे, बल्कि सड़कों को भी भारी नुकसान पहुंचा रहे थे।

कई वाहनों पर ओवरलोडिंग, दस्तावेजों की कमी और अन्य नियमों का उल्लंघन भी पाया गया। आरटीओ सोना चंदेल ने बताया कि बाहरी राज्यों के टिप्पर, डंपर और ट्रक सड़कों पर लोगों के लिए लगातार खतरा बन रहे हैं, और इनके कारण कई हादसे भी सामने आ चुके हैं।

उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में भी इस तरह की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि सड़कों पर नियमों का पालन सुनिश्चित हो और आम जनता सुरक्षित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

7 साल से फरार चेक बाउंस का उद्घोषित अपराधी आखिरकार गिरफ्तार, रोहड़ू पुलिस की बड़ी कामयाबी

रोहड़ू पुलिस ने सात वर्षों से फरार चल रहे चेक बाउंस मामले के उद्घोषित अपराधी गुलाब सिंह को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को 12 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में जिला कारागार कैथू भेज दिया है।

चंबा में बड़ा हादसा टला! भटिया के पास सड़क धंसते ही खाई में गिरी कार, दादी और 6 साल की पोती बाल-बाल बचीं

चंबा के बनीखेत-डल्हौजी मार्ग पर भटिया के पास सड़क का कच्चा किनारा धंसने से कार खाई में गिर गई। हादसे में दादी और उनकी 6 वर्षीय पोती मामूली रूप से घायल हुईं और स्थानीय लोगों ने समय रहते सुरक्षित बचा लिया।

शिमला में नशा तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन! बस से 8.28 ग्राम चिट्टा और पिकअप से प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद

शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शोघी में बस से 8.28 ग्राम चिट्टा और नेरवा में पिकअप से प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया। दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को शाहपुर में मिली नई रफ्तार, हरनेरा और मनेई में बांटे गए 280 फलदार पौधे

शाहपुर के हरनेरा और मनेई पंचायतों में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत 280 फलदार पौधों का निःशुल्क वितरण किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण और पौधारोपण को जन आंदोलन बनाने का संदेश दिया गया।