Kangra: बिजली बोर्ड में 9500 खाली पदों पर चिंता, तकनीकी पदों की भर्ती पर प्रदेशाध्यक्ष नितिश भारद्वाज ने जताई संतोष और मांगे सुधार

Date:

--Advertisement--

नगरोटा वगवां, 20 नवंबर, 2025: हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड इम्प्लॉइज यूनियन ने अपने संस्थापक नेता स्व0 श्री ओ.पी. भारद्वाज की 43वीं पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर एक सम्मेलन का आयोजन भी किया गया, जिसमें कांगड़ा जिले सहित प्रदेश के सैंकड़ों कर्मचारी और पेंशनर शामिल हुए।

यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष नितिश भारद्वाज ने प्रेस वार्ता में कहा कि प्रदेश में लगभग 9500 पद विभिन्न श्रेणियों में खाली पड़े हैं, जिससे बोर्ड में कर्मचारियों की कमी और सेवाओं में व्यवधान की संभावना बढ़ रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा 2000 से अधिक तकनीकी पदों को भरने की पहल की सराहना की, लेकिन साथ ही मांग की कि आउटसोर्स पदों को नियमित कर्मचारियों के रूप में भरा जाए, ताकि बिजली की 24 घंटे आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

उन्होंने यह भी कहा कि बोर्ड में पुरानी पेंशन लागू करने में हो रही देरी चिंता का विषय है और इसे जल्द लागू किया जाना चाहिए। साथ ही, 81 आउटसोर्स ड्राइवरों को हटाने के निर्णय पर पुनर्विचार करने की भी मांग की गई।

यूनियन के महामंत्री प्रशांत शर्मा ने कर्मचारियों के पदों के समाप्त होने और स्मार्ट मीटरिंग परियोजना का विरोध किया। उनका कहना था कि इससे बिजली बोर्ड का निजीकरण होगा और आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाओं पर असर पड़ेगा।

यूनियन के पैटर्न हीरा लाल वर्मा ने केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बिजली संशोधन कानून 2025 का विरोध किया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कानून बिजली कंपनियों के निजीकरण के उद्देश्य से लाया गया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत दरों में बढ़ोतरी होगी। उन्होंने घोषणा की कि 30 जनवरी 2026 को दिल्ली में देशभर के बिजली कर्मचारी और अभियंता इस बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे।

इस अवसर पर स्वर्गीय ओ.पी. भारद्वाज के पुत्र ई. आदर्श भारद्वाज, पूर्व अध्यक्ष कामेश्वर दत्त शर्मा, अन्य राज्य पदाधिकारी और पेंशनर फोरम के वरिष्ठ उपप्रधान कुलदीप खरवाड़ा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

7 साल से फरार चेक बाउंस का उद्घोषित अपराधी आखिरकार गिरफ्तार, रोहड़ू पुलिस की बड़ी कामयाबी

रोहड़ू पुलिस ने सात वर्षों से फरार चल रहे चेक बाउंस मामले के उद्घोषित अपराधी गुलाब सिंह को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को 12 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में जिला कारागार कैथू भेज दिया है।

चंबा में बड़ा हादसा टला! भटिया के पास सड़क धंसते ही खाई में गिरी कार, दादी और 6 साल की पोती बाल-बाल बचीं

चंबा के बनीखेत-डल्हौजी मार्ग पर भटिया के पास सड़क का कच्चा किनारा धंसने से कार खाई में गिर गई। हादसे में दादी और उनकी 6 वर्षीय पोती मामूली रूप से घायल हुईं और स्थानीय लोगों ने समय रहते सुरक्षित बचा लिया।

शिमला में नशा तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन! बस से 8.28 ग्राम चिट्टा और पिकअप से प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद

शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शोघी में बस से 8.28 ग्राम चिट्टा और नेरवा में पिकअप से प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया। दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को शाहपुर में मिली नई रफ्तार, हरनेरा और मनेई में बांटे गए 280 फलदार पौधे

शाहपुर के हरनेरा और मनेई पंचायतों में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत 280 फलदार पौधों का निःशुल्क वितरण किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण और पौधारोपण को जन आंदोलन बनाने का संदेश दिया गया।