Kangra: कांगड़ा की रिया कंठबाल ने पंजाब यूनिवर्सिटी पीएचडी प्रवेश परीक्षा में किया टॉप, अब करेगी सांख्यिकी में पीएचडी

Date:

--Advertisement--

लंबागांव, कांगड़ा, 20 नवंबर: कांगड़ा जिले के अपर लंबागांव की रिया कंठबाल ने पंजाब यूनिवर्सिटी पीएचडी प्रवेश परीक्षा में पहला रैंक हासिल कर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। रिया अब पंजाब यूनिवर्सिटी में सांख्यिकी (Statistics) विषय में पीएचडी करेगी।

रिया ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी स्कूल, चंबा से पूरी की और एमएससी की पढ़ाई पंजाब यूनिवर्सिटी से ही की है।

उनके पिता राधा रमन कंठबाल चंबा सेशन कोर्ट में पी.ए. के पद पर कार्यरत हैं, जबकि माता सबिता कंठबाल डीएवी स्कूल, चंबा में अध्यापिका हैं।

इस उपलब्धि के बारे में रिया ने कहा कि यह सफलता उनके माता-पिता और दादी के लगातार समर्थन और मार्गदर्शन के बिना संभव नहीं होती। उन्होंने अपने परिवार का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनका सहयोग हमेशा उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहा है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

बैजनाथ SDM कार्यालय में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, SDM संकल्प गौतम ने ली भव्य परेड की सलामी

बैजनाथ एसडीएम कार्यालय परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। एसडीएम संकल्प गौतम ने ध्वजारोहण कर भव्य परेड की सलामी ली और स्वतंत्रता सेनानियों व वीर शहीदों को नमन किया। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों और शहीद परिवारों को सम्मानित किया गया।

धर्मशाला की इस जेल में कैद रहे थे लाला लाजपत राय समेत 25 हिमाचली क्रांतिकारी, आज भी दर्ज हैं आजादी के इन योद्धाओं के...

धर्मशाला की 1913 में बनी सब-जेल में लाला लाजपत राय समेत हिमाचल के कई क्रांतिकारी बंदी रहे थे। आज भी जेल में नौ राष्ट्रीय स्वतंत्रता सेनानियों के नाम ताम्र पट्टिका और हिमाचल के क्रांतिकारियों के नाम दर्ज हैं

चंडीगढ़ में HRTC की नई हरी इलेक्ट्रिक बस को रोकने पर बवाल, बस अड्डे में एंट्री से रोका; चालक-परिचालकों ने जताया विरोध

चंडीगढ़ बस अड्डे पर HRTC की नई हरे रंग की इलेक्ट्रिक बस को CTU ने रोक दिया। शिमला-चंडीगढ़ रूट पर चल रही बस के पास परमिट समेत जरूरी दस्तावेज होने का HRTC ने दावा किया है। कार्रवाई के विरोध में चालक-परिचालकों ने आपत्ति जताई।

6 साल के मासूम को रावी में फेंकने वाला पिता 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, 4 दिन बाद भी बच्चे का सुराग नहीं

चंबा में 6 साल के मासूम को रावी नदी में फेंकने के आरोपी पिता को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। घटना के चार दिन बाद भी बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।