Kangra: शाहपुर में एटीसी ने किया तीसरा नेशनल नेचर कैंपिंग प्रोग्राम, छात्रों ने सीखी पर्यावरण और तकनीकी शिक्षा की अहम बातें

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 20 नवंबर 2025: उपयुक्त प्रौद्योगिक संस्थान (ATC) शाहपुर द्वारा 18 से 20 नवंबर तक तीन दिवसीय तीसरा नेशनल नेचर कैंपिंग प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। इस कार्यक्रम में जिला चंबा के 15 एजुकेशनल ब्लॉकों के 33 स्कूलों के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने भाग लिया।

पहले दिन की शुरुआत एटीसी शाहपुर की साइंटिफिक ऑफिसर डॉ. सुनंदा पठानिया और ब्लॉक प्रोजेक्ट ऑफिसर शाहपुर बलजीत ने बसों को हरी झंडी दिखाकर की। प्रतिभागियों ने पालमपुर साइंस सेंटर का शैक्षणिक दौरा किया और टी गार्डन में आयोजित नेचर वॉक में पर्यावरण, वनस्पति और वन्यजीव संरक्षण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।

दूसरे दिन छात्रों को आईटीआई शाहपुर का औद्योगिक शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। इस दौरान उन्होंने तकनीकी शिक्षा, व्यावहारिक प्रशिक्षण और विभिन्न ट्रेड्स की कार्यप्रणाली को नज़दीक से समझा।

कार्यक्रम का पूरा संचालन और अध्यक्षता डॉ. सुनंदा पठानिया ने की।

कार्यक्रम के तीसरे और अंतिम दिन सर्टिफिकेट वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. राजेश शर्मा, अध्यक्ष—हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, धर्मशाला ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी। कार्यक्रम का समापन परंपरागत कांगड़ी धाम के आयोजन के साथ हुआ।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

बैजनाथ SDM कार्यालय में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, SDM संकल्प गौतम ने ली भव्य परेड की सलामी

बैजनाथ एसडीएम कार्यालय परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। एसडीएम संकल्प गौतम ने ध्वजारोहण कर भव्य परेड की सलामी ली और स्वतंत्रता सेनानियों व वीर शहीदों को नमन किया। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों और शहीद परिवारों को सम्मानित किया गया।

धर्मशाला की इस जेल में कैद रहे थे लाला लाजपत राय समेत 25 हिमाचली क्रांतिकारी, आज भी दर्ज हैं आजादी के इन योद्धाओं के...

धर्मशाला की 1913 में बनी सब-जेल में लाला लाजपत राय समेत हिमाचल के कई क्रांतिकारी बंदी रहे थे। आज भी जेल में नौ राष्ट्रीय स्वतंत्रता सेनानियों के नाम ताम्र पट्टिका और हिमाचल के क्रांतिकारियों के नाम दर्ज हैं

चंडीगढ़ में HRTC की नई हरी इलेक्ट्रिक बस को रोकने पर बवाल, बस अड्डे में एंट्री से रोका; चालक-परिचालकों ने जताया विरोध

चंडीगढ़ बस अड्डे पर HRTC की नई हरे रंग की इलेक्ट्रिक बस को CTU ने रोक दिया। शिमला-चंडीगढ़ रूट पर चल रही बस के पास परमिट समेत जरूरी दस्तावेज होने का HRTC ने दावा किया है। कार्रवाई के विरोध में चालक-परिचालकों ने आपत्ति जताई।

6 साल के मासूम को रावी में फेंकने वाला पिता 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, 4 दिन बाद भी बच्चे का सुराग नहीं

चंबा में 6 साल के मासूम को रावी नदी में फेंकने के आरोपी पिता को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। घटना के चार दिन बाद भी बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।