Kullu: मनाली में तांडव! हमीरपुर के युवक ने रेहड़ी वाले को पीटा, फिर तेज रफ्तार गाड़ी से युवक को कुचलने की कोशिश — पुलिस ने दबोचा

Date:

--Advertisement--

पर्यटन नगरी मनाली के माल रोड के पास रविवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। हमीरपुर के एक युवक ने पहले माल रोड पर जमकर हुड़दंग मचाया, फिर गाड़ी से उतरकर एक रेहड़ी वाले को डंडे से पीट दिया। मामला इतना बढ़ गया कि बीच-बचाव करने आए बंदरोल निवासी युवक पर उसने तेज रफ्तार गाड़ी चढ़ाकर मारने की कोशिश तक कर डाली।

Advertisement – HIM Live Tv

पुलिस के मुताबिक बंदरोल, जिला कुल्लू के विकास डोगरा ने शिकायत दर्ज करवाई है। विकास ने बताया कि जब वह रेहड़ी वाले को पीट रहे आरोपी से पूछताछ करने लगा कि वह ऐसा क्यों कर रहा है, तो आरोपी बुरी तरह भड़क गया।

कुछ ही देर बाद आरोपी ने अपनी गाड़ी मोड़ी और दूर जाकर एकदम तेज रफ्तार में उसकी ओर कार दौड़ा दी। विकास को जोरदार टक्कर लगी, जिससे उसके दाहिने हाथ, उंगलियों और कमर में चोट आई।

घटना के बाद आरोपी गाड़ी लेकर फरार होने लगा, लेकिन ड्यूटी पर मौजूद होमगार्ड जवान ने उसे रोकने की कोशिश की। आरोपी फिर भी नहीं रुका। इस बीच गुस्साई भीड़ ने आरोपी की गाड़ी पर पत्थर बरसाए और उसके शीशे तोड़ दिए। तभी आरोपी को गाड़ी रोकनी पड़ी।

पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया। गाड़ी को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है।

आरोपी की पहचान प्रदीप कुमार ठाकुर, निवासी नौहार, जिला हमीरपुर, के रूप में हुई है।

डीएसपी केडी शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन, 84 शिक्षकों ने अलग-अलग गतिविधियों पर दी प्रस्तुतियां

शिक्षा खंड रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन हुआ। निपुण भारत और TLM आधारित शिक्षण पर प्रशिक्षण के साथ 84 शिक्षकों ने आठ समूहों में अलग-अलग गतिविधियों पर प्रस्तुतियां दीं।

Kangra: चंबी स्टेडियम का काम तेज, 2 से ढाई महीने में खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: केवल सिंह पठानिया

शाहपुर के चंबी मैदान में आधुनिक स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि रिटेनिंग वॉल पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं और पवेलियन, रेस्ट रूम, बाथरूम व चेंजिंग रूम का काम करीब दो से ढाई माह में पूरा करने का लक्ष्य है।

सिहवां स्कूल के खिलाड़ियों का कुश्ती में जलवा, तीन पदक जीतकर बढ़ाया शाहपुर का मान

ज्वालामुखी में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श विद्यालय सिहवां के खिलाड़ियों ने कुश्ती में तीन पदक जीते। मोहम्मद इकबाल ने स्वर्ण जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।

रिड़कमार कॉलेज में NSS का दो दिवसीय कार्यक्रम, छात्रों ने नृत्य-गीत और नाटिका से दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में आयोजित दो दिवसीय एनएसएस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, कविता, भाषण और लघु नाटिका के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में सामाजिक जिम्मेदारी, स्वच्छता और समाजसेवा का संदेश दिया गया।