Kangra: देहरा-ज्वालामुखी में जंगल माफिया पर ताबड़तोड़ कार्रवाई! टैम्पो से 8 हरे खैर बरामद, 4 युवक रंगे हाथों गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

देहरा और ज्वालामुखी रेंज में वन विभाग ने अवैध खैर कटान पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रखते हुए एक और बड़ी सफलता हासिल की है। शनिवार रात गश्त के दौरान कोके रोड पर विभाग की टीम ने एक टैम्पो से 8 हरे खैर के मौछे बरामद कर 4 युवकों को मौके पर ही काबू कर लिया।

बीती रात वन खंड अधिकारी पविंदर कुमार, वन रक्षक दीपक कुमार और वन मित्र आदर्श धनोटिया गुम्मर जंगलों में नियमित गश्त पर थे। इसी दौरान कोके रोड पर संदिग्ध दिख रहे एक टैम्पो को रोका गया। तलाशी लेने पर सफेद पॉलीथीन में छिपाए 8 हरे खैर के मौछे और 2 कटर बरामद हुए।

टैम्पो चालक अशोक कुमार, और उसके साथी दिलबाग, अंशुल और अक्षय जसवाल (सभी निवासी सलीहार) ने पूछताछ में स्वीकार किया कि ये खैर के मौछे चकबन-कालीधर जंगल (गुम्मर बीट) से अवैध रूप से काटे गए थे। वन विभाग ने तुरंत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

आर.ओ. ईशानी ने स्पष्ट कहा कि वन अपराधों में शामिल किसी भी व्यक्ति को अब किसी कीमत पर नहीं छोड़ा जाएगा।

वन मंडल अधिकारी देहरा सन्नी वर्मा के निर्देश पर क्षेत्र में 24 घंटे गश्त, निगरानी और नाके मज़बूत कर दिए गए हैं।

4 माह पहले भी ज्वालामुखी में बड़ी कार्रवाई

करीब चार महीने पहले ज्वालामुखी के सपड़ी भाटी क्षेत्र में वन विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर सैकड़ों खैर मौछे बरामद किए थे, जिनकी कीमत 10–15 लाख रुपए आंकी गई थी।

इस कार्रवाई का नेतृत्व आर.ओ. ज्वालाजी ईशानी ने किया था, जिसमें गार्ड रिक्की शर्मा, दीपक कुमार और विनोद कुमार शामिल थे।

जड़ सहित उखाड़े पेड़ों ने बढ़ाई चिंता

निरीक्षण के दौरान विभाग ने पाया कि कई पेड़ जड़ से उखाड़े गए थे, जो नियमों के खिलाफ है और अपराध की गंभीर श्रेणी में आता है। इससे विभाग ने मामला और गंभीरता से लिया है।

अवैध कटान पर जीरो टॉलरेंस नीति

डीएफओ देहरा सन्नी वर्मा ने कहा कि अब विभाग ने जंगलों में निगरानी कई गुना बढ़ा दी है।

ड्रोन रैकी, रात गश्त और अतिरिक्त नाके लगाने जैसे कदम उठाए गए हैं।

उन्होंने साफ कहा कि अवैध खैर कटान में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन, 84 शिक्षकों ने अलग-अलग गतिविधियों पर दी प्रस्तुतियां

शिक्षा खंड रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन हुआ। निपुण भारत और TLM आधारित शिक्षण पर प्रशिक्षण के साथ 84 शिक्षकों ने आठ समूहों में अलग-अलग गतिविधियों पर प्रस्तुतियां दीं।

Kangra: चंबी स्टेडियम का काम तेज, 2 से ढाई महीने में खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: केवल सिंह पठानिया

शाहपुर के चंबी मैदान में आधुनिक स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि रिटेनिंग वॉल पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं और पवेलियन, रेस्ट रूम, बाथरूम व चेंजिंग रूम का काम करीब दो से ढाई माह में पूरा करने का लक्ष्य है।

सिहवां स्कूल के खिलाड़ियों का कुश्ती में जलवा, तीन पदक जीतकर बढ़ाया शाहपुर का मान

ज्वालामुखी में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श विद्यालय सिहवां के खिलाड़ियों ने कुश्ती में तीन पदक जीते। मोहम्मद इकबाल ने स्वर्ण जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।

रिड़कमार कॉलेज में NSS का दो दिवसीय कार्यक्रम, छात्रों ने नृत्य-गीत और नाटिका से दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में आयोजित दो दिवसीय एनएसएस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, कविता, भाषण और लघु नाटिका के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में सामाजिक जिम्मेदारी, स्वच्छता और समाजसेवा का संदेश दिया गया।